बहराइच के बाद खंडवा में आदमखोर का ऐसा खौफ, पांच लोग जख्मी, भेड़िया समझ सियार को घसीटने का वीडियो वायरल

Wolf Attack in Khandwa: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में इन दिनों भेड़ियों का आतंक पसरा हुआ है। आए दिन वहां से भेड़ियों के हमले से मौत की खबरें सामने आ रही हैं। भेड़ियों के हमलों को लेकर फैली दहशत के बीच मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक जंगली कुत्ते ने 5 लोगों को काट लिया है।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर आदिवासी बहुल खालवा तहसील के मालगांव में तड़के करीब 2:30 बजे हुई। इसके बाद एक युवक ने बेहोश सियार के गले में रस्सी बांधकर उसे घसीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Bahraich wolf Khandwa jackal video goes viral

जानकारी मुताबिक आदिवासी बहुल खालवा तहसील के मालगांव गांव में शुक्रवार को तड़के (कुत्ते जैसे) एक जंगली जानवर ने खुले में सो रहे तीन पुरुषों और 2 महिलाओं पर हमला कर दिया। पूर्वी कालीभीत के वन उप-विभागीय अधिकारी संदीप वास्कले के मुताबिक हमें एक वीडियो क्लिप भी मिली है। इसमें एक बेहोश सियार को घसीटा जा रहा है।

एसडीओपी संदीप वास्कले के अनुसार परिवार के शोर मचाने के बाद पड़ोसी और अन्य लोग पहुंचे और कुत्ते जैसे जंगली जानवर को भगाया। इस घटना में एक महिला और 4 पुरुष घायल हुए हैं। उनका खंडवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में डीएफओ ने जानकारी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह कौन सा जानवर था। वीडियो में मुझे जानवर सियार जैसा दिखाई दे रहा है, जो भेड़िये से थोड़ा छोटा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों ने कम से कम छह लोगों को मार डाला है। भेड़ियों के हमलों में कई लोग घायल हुए हैं।

वहीं प्रभागीय वन अधिकारी राकेश दामोर ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को रेबीज के टीके और दवाइयां दी गई हैं। जंगली जानवर को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। पीड़ितों के अनुसार यह एक जानवर है। यह झुंड में नहीं देखा गया है। हालांकि, यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है कि यह भेड़िया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+