मतभेदों के बाद एक मंच में साथ दिखेंगे मोदी और आडवाणी

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकॉष्ण आडवाणी नाराज है। संसदीय बोर्ड की बैठक में आडवाणी की अनुपस्थिति से लग गया था कि आडवाणी मोदी की वजह से अब पार्टी से दूरी बनाएंगे, लेकिन लेकिन लगता है कि अब वो कोपभवन से निकल चुके है। मोदी को लेकर उनका गुस्सा शांत हो गया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राजनीति में सक्रिय रहेंगे। उनकी नाराजगी दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। पार्टी की ओर से ये भी दावा किया गया कि 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित पार्टी सम्मेलन में आडवाणी और मोदी एक मंच पर होंगे।

narendra modi, advani

बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुषमा स्वराज और अनंत कुमार समेत पार्टी के कई नेताओं ने आडवाणी से मुलाकात की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सुषमा ने दावा किया कि आडवाणी नाराज़ नहीं हैं।

ताजपोशी के बाद मोदी भी आडवाणी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पार्टी ने दावा किया है कि आडवाणी जल्दी ही मोदी के साथ एक मंच पर दिखेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दोनों की मुलाकात करवाने का जिम्मा सौंपा गया है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने आडवाणी से मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले पार्टी के महासम्मेलन में नरेन्द्र मोदी के साथ आडवाणी भी शिरकत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+