गर्मी में शरीर को रखना है ठंडा और फिट? दही से बनाएं ये 5 सुपरटेस्टी डिशेज, लू और डिहाइड्रेशन भी रहेगा दूर

Dahi Recipes: गर्मी के मौसम में शरीर तेजी से पानी और जरूरी पोषक तत्व खोता है। ऐसे में दही न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाती है बल्कि पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखती है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पेट की सेहत को मजबूत करते हैं और गैस, एसिडिटी व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

गर्मियों में क्यों जरूरी है दही का सेवन?
इसके अलावा दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में योगदान देते हैं। गर्मियों में नियमित रूप से दही खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड भी रहता है।

dahi recipes

लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार

-जब तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब शरीर में पानी की कमी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। दही में मौजूद प्राकृतिक नमी और पोषक तत्व शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

गर्मी से हैं परेशान? इस Summer Season में ट्राई करें ये 5 सुपर-कूल सलाद, दिल और दिमाग रहेगा फिट
गर्मी से हैं परेशान? इस Summer Season में ट्राई करें ये 5 सुपर-कूल सलाद, दिल और दिमाग रहेगा फिट

-यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक गर्मियों में दही, छाछ और लस्सी का सेवन खूब किया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि दही आधारित पेय पदार्थ शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ लू के असर को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

वजन घटाने वालों के लिए भी है बेहतरीन विकल्प

अगर आप फिटनेस को लेकर सजग हैं और गर्मियों में हल्का भोजन पसंद करते हैं तो दही आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। यही वजह है कि कई डाइट प्लान में दही को अहम स्थान दिया जाता है।

घर पर बनाएं दही से तैयार 5 समर स्पेशल रेसिपीज

1. पंजाबी लस्सी

गर्मी के मौसम में एक गिलास ठंडी पंजाबी लस्सी किसी वरदान से कम नहीं लगती। गाढ़े दही, चीनी और बर्फ के साथ तैयार की गई ये ड्रिंक शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है। ऊपर से मलाई, पिस्ता और बादाम का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। दोपहर की तपती गर्मी में लस्सी पीना शरीर और मन दोनों को सुकून देता है।

2. खीरा-पुदीना दही रायता

खीरा और पुदीना दोनों ही गर्मियों के सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में गिने जाते हैं। जब इन्हें दही के साथ मिलाया जाता है तो ये एक ऐसा रायता बन जाता है जो न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है। भुना जीरा, काला नमक और हल्की काली मिर्च इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं।

3. तड़का छाछ

महंगे कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय अगर कुछ हेल्दी और ताजगी भरा पीना चाहते हैं, तो छाछ से बेहतर विकल्प मुश्किल है। दही, पानी और मसालों से तैयार होने वाली छाछ शरीर को रीहाइड्रेट करने में मदद करती है। राई, जीरा और कढ़ी पत्ते का तड़का इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देता है।

4. क्रीमी श्रीखंड

गर्मियों का मौसम और आम का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। दही और आम से बनने वाला श्रीखंड एक ऐसा डेजर्ट है जो स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल माना जाता है। गाढ़े दही में आम का पल्प, चीनी, केसर और इलायची मिलाकर तैयार किया गया श्रीखंड खाने के बाद मीठे की इच्छा को भी पूरा करता है।

5. कर्ड राइस

जब मसालेदार और भारी खाना खाने का मन न हो, तब कर्ड राइस सबसे बेहतर विकल्प बन सकता है। दही और चावल का ये मिश्रण पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को भी आराम देता है। दक्षिण भारत में ये डिश गर्मियों के दौरान काफी लोकप्रिय मानी जाती है और इसे हल्के व पौष्टिक भोजन के रूप में खाया जाता है।

दही रखेगी आपेक सेहत का ख्याल

गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे हेल्थ ड्रिंक्स या पैकेज्ड पेय पदार्थों पर पैसा खर्च करें। घर में मौजूद साधारण दही ही आपकी सेहत का सबसे बड़ा साथी बन सकती है। ये शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने, हाइड्रेशन बनाए रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मददगार साबित हो सकती है। ऐसे में अगर आप गर्मी से राहत चाहते हैं, तो दही और उससे बनने वाली इन स्वादिष्ट डिशेज को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+