शातिर इंजीनियर बना डेथ डीलर! घर बैठे 40 देशों में सुसाइड किट भेज कमाए 2 करोड़, 100+ मौतों से जुड़ा नाम

Canada News: कनाडा में एक बार फिर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे मामले का पर्दाफाश हुआ जिसमें एक शख्स ने बिना कहीं जाए 40 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। ये शख्स एक मौत का पैकेट बेच रहा था। लेकिन ये कैसे काम रहा था, कैसे इसकी जानकारी लगी, कैसे ये पकड़ा गया और अदालत में क्या-क्या हुआ? ये सब जानकारी आपके होश उड़ा सकती है।

कैसे चला रहा था गोरखधंधा?

दरअसल 60 साल केनेथ लॉ कभी एक इंजीनियर था और टोरंटो के एक होटल में रसोइए के रूप में भी काम कर चुका था। लेकिन बाद में उसने इंटरनेट पर कई वेबसाइटें शुरू कीं, जिनके जरिए वह दुनिया भर के कमजोर और मानसिक रूप से परेशान लोगों तक घातक कैमिकल पहुंचाने लगा। किसी को शक न हो इसके लिए उसने खुद को एक खाद बेचने वाले के तौर पर दिखाया।

Canada News

इसके लिए वह हॉट सॉस जैसे सामान्य उत्पाद भी बेचता था ताकि उसका कारोबार वैध दिखाई दे। उसके द्वारा भेजे जाने वाले चांदी रंग के पैकेटों पर लिखा होता था कि उत्पाद का उपयोग पूरी तरह उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी है।

डेडली कैमिकल्स के साथ देता था पूरी जानकारी

जांच में सामने आया कि केनेथ लॉ सिर्फ कैमिकल ही नहीं बेचता था, बल्कि उनसे जुड़ी सामग्री और उनके इस्तेमाल की जानकारी भी उपलब्ध कराता था। उसकी वेबसाइटें ऐसे लोगों तक पहुंच रही थीं जो मानसिक संकट से गुजर रहे थे। जांचकर्ताओं के मुताबिक, वेबसाइटें बंद होने से पहले लॉ ने 41 देशों में कुल 1,209 पैकेज भेजे थे। अदालत में बताया गया कि उसने लगभग 40 देशों और क्षेत्रों में लोगों को "सुसाइड किट" भेजी थीं, जिनमें सबसे अधिक पैकेज ब्रिटेन और अमेरिका भेजे गए।

दुनिया भर में मौतों से जुड़ने लगा नाम

समय के साथ कई देशों में संदिग्ध मौतों की जांच के दौरान एक समान बात सामने आने लगी। कई मामलों में मृतकों के पास केनेथ की कंपनियों के पैकेज मिले। ओंटारियो में 16 से 36 साल की उम्र के 14 लोगों की मौतों के तार उससे जुड़े। इसके अलावा ब्रिटेन में भी बड़ी संख्या में मौतों की जांच के दौरान उसका नाम सामने आया।

यहां तक कि यूके की National Crime Agency (NCA) की जांच में पता चला कि ब्रिटेन के 286 लोगों को लॉ से पैकेज मिले थे। इनमें से 112 लोगों की मौत हो गई। बाद में लॉ ने अदालत में स्वीकार किया कि उसने ब्रिटेन में 79 लोगों की मौतों से जुड़े घातक कैमिकल्स भेजे थे।

दर्दनाक घटनाओं ने बढ़ाया दबाव

अदालत में कई ऐसे मामलों का जिक्र हुआ जिन्होंने जांच एजेंसियों को झकझोर दिया। एक युवक ने जहरीला कैमिकल्स खाने के बाद अपने परिवार को बताया कि उसने जहर खा लिया है और मदद मांगी, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

ऐसे ही एक और मामले में 29 साल के व्यक्ति ने खुद 911 पर फोन कर मेडिकल सहायता मांगी। उसने ऑपरेटर से कहा कि उसने जहरीला कैमिकल्स खा लिया है और बार-बार दोहरा रहा था, "प्लीज हेल्प, मैं जल्द ही मरने वाला हूं।" बचाव दल पहुंचा तो वह बेहोश हो चुका था और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। टोरंटो में एक किराए की कार में मिले एक व्यक्ति के शव के पास भी कैनेथ की कंपनियों के पैकेज पाए गए थे।

जांच एजेंसियों ने कैसे पकड़ा नेटवर्क?

लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद कनाडा, ब्रिटेन और अन्य देशों की एजेंसियों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान केनेथ की वेबसाइटों, वित्तीय लेन-देन और शिपमेंट रिकॉर्ड की पड़ताल की गई।जांच में पाया गया कि उसकी चार कंपनियों से जुड़े Shopify और PayPal खातों में गिरफ्तारी के समय 296,981 कनाडाई डॉलर (दो करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपए) मौजूद थे। अधिकारियों ने यह भी पता लगाया कि उसकी वेबसाइटों के जरिए दुनिया भर में बड़ी संख्या में पैकेज भेजे गए थे। इसके बाद उसकी वेबसाइटें बंद कर दी गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के आरोपों को कैसे दिया चकमा?

गिरफ्तारी के बाद अभियोजकों ने केनेथ लॉ के खिलाफ प्रथम-डिग्री हत्या के आरोप लगाए थे। लेकिन अदालत ने कहा कि केवल घातक कैमिकल्स उपलब्ध कराना हत्या साबित करने के लिए काफी नहीं हो सकता। इसी कानूनी चुनौती के कारण वकीलों ने हत्या के आरोपों के बजाय आत्महत्या में सहायता और उकसाने से जुड़े आरोपों पर जोर दिया।

अदालत में अपराध कबूला

अपनी आखिरी पेशी में, ओंटारियो के न्यूमार्केट में एक भरे हुए कोर्टरूम में केनेथ लॉ ने आत्महत्या में सहायता करने के 14 आरोपों में खुद को दोषी स्वीकार कर लिया। कनाडा में इस तरह के केस के लिए कोई खास नियम नहीं है। इसलिए केनेथ को ज्यादा से ज्यादा 14 साल की सजा हो सकती है। चूंकि मरने वालों की संख्या बड़ी है इसलिए कोर्ट इस बात पर फोकस कर सकता है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+