MP: भोपाल के बाद झाबुआ में मिली 168 करोड़ की MD ड्रग्स, नशे का जखीरा देख अधिकारी चौंके

मध्य प्रदेश के भोपाल में लगभग 1800 करोड़ की ड्रग्स बरामद होने के बाद अब मध्य प्रदेश के ही झाबुआ जिले से 168 करोड रुपए की ड्रग्स जप्त की गई है। झाबुआ जिले के मेघनगर में स्थित फैक्ट्री पर यह कार्रवाई की गई है, जिसके बाद यहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स जप्त की गई है।

शनिवार को यहां डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी (डीआरआई) की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में दबिश दी थी, जहां लगभग 36 किलो ड्रग पाउडर और 46 किलो लिक्विड के रूप में ड्रग पाउडर जप्त किया गया है। लगभग 112 किलो ड्रग्स की यहां पर जप्ती की गई है। इसके बाद फैक्ट्री के डायरेक्टर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Jhabua

जानकारी के मुताबिक, मेघ नगर स्थित इस कंपनी का संचालक लगभग डेढ़ साल पहले ही बदला है, जहां वर्तमान में इस कंपनी का जो संचालक है वह गुजरात का रहने वाला है। डीआरआई की टीम ने जब यहां दबिश दी तो यहां से लगभग 112 किलो पाउडर और लिक्विड के रूप में ड्रग बरामद हुआ है। टीम ने यहां से टेस्टिंग के लिए कुछ सैंपल भी लिए हैं। वहीं इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जहां टीम ने यहां से इस कंपनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब गिरफ्त में लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

बता दें कि, इससे पहले 6 अक्टूबर को गुजरात ATS और NCB ने राजस्थानी भोपाल में बंद फैक्ट्री से लगभग 1814 करोड़ की ड्रग्स सामग्री बरामद की थी, जिसके बाद लगातार मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बंद पड़ी दवा फैक्ट्री और अलग-अलग तरह की फैक्ट्री पर छापे मार कार्यवाही की जा रही है, जहां मौजूद दवाओं के साथ-साथ नशीले पदार्थों की जांच की जा रही है। इस बीच लगातार इस तरह की कार्रवाई में अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ भी इन फैक्ट्री से मिल रहे हैं, जहां मेघनगर फैक्ट्री से मिले ड्रग्स की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: भोपाल ड्रग्स कांड के बाद जागा प्रशासन, दवा कंपनियों की हुई जांच, सामने आया सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+