Indore News: भोपाल ड्रग्स कांड के बाद जागा प्रशासन, दवा कंपनियों की हुई जांच, सामने आया सच
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नशे में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों एवं सिंथेटिक ड्रग्स कंपनियों का दल द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीएम राऊ राठौर के नेतृत्व में दल ने क्षेत्र की 10 इंडस्ट्रियल इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा नशे में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों एवं सिंथेटिक ड्रग्स की रोकथाम के लिए इंडस्ट्रियल इकाइयों के निरीक्षण दल गठित किये गए हैं।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
कलेक्टर सिंह के निर्देशों के परिपालन में राऊ रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र में एसडीएम राऊ विनोद राठौर के नेतृत्व में एसीपी राऊ रूबीना मिजवानी, तहसीलदार राऊ नारायण नांदेड़ा, औषधि निरीक्षक अनुमेहा विवेक कौशल, अलकेश यादव व प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मनोज शुक्ला के संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा 10 इंडस्ट्रियल संस्थानों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम राऊ राठौर ने बताया कि, दल द्वारा राऊ स्थित इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में सामकेम, ब्रिटिश रेमेडीज, तोतला हर्बल रेमेडीज, विनप्रो हर्बल आर्गेनाइजेशन, सिंडीकेट हर्बल, मेसर्स हर्ष हेल्थकेयर, मेसर्स राजशाही फूड प्रोडक्ट, मेसर्स मिशीरा पॉलिकेम, मेसर्स ग्लिस्टर फार्मा, मेसर्स इकोसेव सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित इंडस्ट्री के प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
औद्योगिक क्षेत्रों में पहुँचे प्रशासनिक अधिकारी
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र राऊ रंगवासा में संचालित फार्मा/आयुर्वेदिक/केमिकल इंडस्टरीज की सघन जांच SDM राऊ विनोद राठौर, ACP राऊ, रुबीना मिजवानी तहसीलदार राऊ नारायण नांदेडा, ड्रग इंस्पेक्टर अलकेश अग्रवाल, अनुमेहा कौशल, अस्सिटेंट इंडस्ट्री मैनेजर मनोज शुक्ला, थाना राऊ के पुलिस बल के साथ व अन्य की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है। अभी तक तोतला हर्बल रेमेडीज, साम केम फार्मा इंडस्ट्रीज व ब्रिटिश रेमेडीज की सघन जांच की गई है। अन्य की जांच जारी है। इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नशे में दुरुपयोग की संभावना वाली औषधियों एवं सिंथेटिक ड्रग्स कंपनियों का दल द्वारा निरीक्षण किया गया। एसडीएम राऊ राठौर के नेतृत्व में दल ने क्षेत्र की 10 इंडस्ट्रियल इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़े- Indore में डेंगू 'आउट ऑफ कंट्रोल', अब तक कितने हुए इस बीमारी के शिकार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications