पुलिस को चकमा देकर पांचवी मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में पुलिस को चकमा देकर एक हत्या का आरोपी पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को नीचे उतार लिया गया। स्थानीय नेताओं तथा परिजनों द्वारा समझाए जाने के बाद आरोपी नीचे उतरा।

पुलिस को चकमा देकर पांचवी मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी

करीब तीन घंटे चले इस ड्रामे से पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए थे। इस दौरान इमारत के नीचे बड़ी संख्या भीड़ भी जमा हो गई थी। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले बिलखिरिया थाना इलाके में ट्रक ड्राइवर की हत्या के आरोप में पुलिस ने विजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। विजय और उसके एक साथी पर ड्राइवर की हत्या के बाद ट्रक में रखा लोहा बेचने का आरोप था। पुलिस विजय को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोलार इलाके स्थित आशीर्वाद कॉलोनी लेकर गई थी।

पुलिस को चकमा देकर पांचवी मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी

पुलिस उसके दूसरे साथी को दबोचने में लगी थी इसी का फायद उठा कर विजय इमारत की पांचवी मंजिल पर चढ़ गया। इसके बाद भागकर पुलिस भी उसके पीछे गई। लेकिन, तब तक विजय दरवाजे की कुंडी लगाकर छत की मुंडेर पर खड़ा हो गया। और पुलिस को आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसका कहना था कि उसे फंसाया गया है, इसलिये वो छत से कूदकर अपनी जान दे देगा।

पुलिस को चकमा देकर पांचवी मंजिल पर चढ़ा हत्या का आरोपी

इस हंगामे के बीच पुलिस भीड़ में सादे कपड़े में मौजूद थी ताकि आरोपी को पता न लग सके। वर्दी में मौजूद पुलिस अधिकारियों के चले जाने के बाद उसने राहत की सांस ली पर जैसे ही वह नीचे उतरा सादे कपड़े में वहां खड़े पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद थाने ले जाकर पुलिस उससे 3 घंटे तक लगातार पूछताछ करती रही। फिलहाल पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+