मध्य प्रदेश में बीजेपी 3 सीटें हार रही! एबीपी सी वोटर में कांग्रेस के लिए इतनी सीटों पर गुड न्यूज़

Madhya Pradesh C Voter Exit Poll Results 2024: मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में शनिवार 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान पूरा हुआ। इसके बाद रिजल्ट के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है।

4 जून को रिजल्ट घोषित होगा। मध्य प्रदेश के लोगों को भी रिजल्ट का काफी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच शनिवार को सी वोटर एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी? 'इंडिया' या एनडीए गठबंधन में से किसे सत्ता मिलेगी?

ABP-C Voter Exit Poll 2024

मध्य प्रदेश की सीटों को लेकर एबीपी न्यूज सी-वोटर के जरिए एग्जिट पोल सर्वे कराया है। इस एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में कौन सी सीट पर किसकी जीत की संभावना ज्यादा है, बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में बीजेपी के खातें में 26-29 सीटें
सी-वोटर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में 26 से 28 सीटें बीजेपी के खाते में जाती बताई गई है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी 1 से 3 सीटों पर जीत सकते हैं।

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा था। लेकिन सीटों के मामले में बहुत अधिक फायदा इंडिया गठबंधन को मध्यप्रदेश में मिलता नहीं दिखा है। हालांकि फाइनल नतीजों के लिए 4 जून का इंतजार करना होगा।

2019 में कितना सही साबित हुआ था एग्जिट पोल
2019 में ABP चैनल ने अपने एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त दिखाई थी। इसके अनुसार एनडीए को 277 और यूपीए को 130 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। लेकिन एनडीए गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं थीं, जबकि यूपीए ने 90 सीटें जीती थी।

अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो उसमें कांग्रेस की सीटें शून्य पर सिमटती दिख रही है। अगर यह अनुमान सही है तो क्या कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी चल जाएगा। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के खेमे कई बड़ी सेंधमारी की थी। साथ ही मध्य प्रदेश भाजपा के बड़े नेता कैंप किए रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के बड़े नेता भी छिंदवाड़ा में जीत को लेकर दावा कर रहे हैं।

2019 एग्जिट पोल
बीजेपी गठबंधन- कांग्रेस गठबंधन
277- 130
2019 के रिजल्ट में ये सामने आए थे परिणाम
भाजपा गठबंधन- कांग्रेस गठबंधन
353- 90

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+