पुलिस महकमे में करप्शन के खिलाफ सब इंस्पेक्टर ने छेड़ी जंग

सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के बाद अमति साहू ने आते ही शराब, सट्टा और रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना निवाडी में सब इंस्पेक्टर के पद पर अमित साहू ने निलंबित होने के बाद महकमे के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। करीब 15 दिन पहले निवाडी थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती के बाद अमित साहू ने आते ही शराब, सट्टा और रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी और उस पर लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन 25 जुलाई को एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

पुलिस महकमे में करप्शन के खिलाफ सब इंस्पेक्टर ने छेड़ी जंग

निलम्बन के बाद अमित साहू ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुये एसपी टीकमगढ़ कुमार प्रतीक को एक पत्र लिखा और प्रमाण के साथ टीआई पर शराब, सट्टा और रेत माफियाओं से लाखो रुपये कमाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं रेत माफिया के लेनदेन का वीडियो भी इस सब इंसपेक्टर ने वायरल किया। इस सारे मामले पर एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि सब इंसपेक्टर द्वारा लगाये आरोपों की जांच की जा रही है और अगर मामले मे टीआई की संलिप्तता पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सब इंस्पेक्टर अमित साहू का कहना है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह मे फंसकर वो सस्पेंड हो गए। उनका कहना है कि अगर ईमानदारी की सजा निलंबन है तो वो इसे भोगने को तैयार हैं। उनका कहना है कि थाने से भ्रष्टाचार को मुक्त करके ही चैन की सांस लूगा चाहे मुझे इसके लिये कोर्ट का दरवाजा ही क्यों न खटखटाना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+