शिवपुरी: जबरन पिलाया यूरीन तो शख्स ने कर लिया सुसाइड, VIDEO में कही यह बात

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट व मोबाइल पर वीडियो बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में युवक ने दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों पर कथित रूप से मारपीट करने और पेशाब पीलाने का आरोप लगाया है।

A man allegedly extreme step after he was thrashed & forced to drink urine by 3 persons including 2 women in Shivpuri

क्या है मामला
मामला शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के बगरा साजौर गांव का है। गांव निवासी विकास शर्मा (19), जो बीएससी का छात्र था, उसने बुधवार (13 मई) दोपहर घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले विकास ने एक सुसाइड नोट व वीडियो छोड़ा है। जिसमें उसने बताया कि आज सुबह मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहा था। हैंड पंप पर जल भरने के दौरान युवक के लोटे के छींटे वहीं पानी भर रहे मनोज कोली, तारावती कोली और प्रियंका कोली के बर्तनों पर क्या गिरे गए। जिसके बाद उन तीनों ने उसके साथ मारपीट की और मनोज कोली ने इस के पूजा के लोटे में पेशाब कर उसके मुंह में उड़ेल दिया। इस घटना से क्षुब्ध विकास शर्मा घर पहुंचा और एक सुसाइड नोट लिखा। साथ ही अपने साथ हुई इस घटना का उसने वीडियो मोबाइल में बनाकर फांसी के फंदे पर झूल गया था।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर से मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने सुसाइड नोट व वीडियो को जब्त कर तीनों आरोपियों मनोज, प्रियंका व तारावत कोली के खिलाफ 306, 323, 505 और 34 के आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शिवपुरी के सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर आत्महत्या के लिए भड़काने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के लिए के तहत केस दर्ज कर लिया।

सुसाइड नोट में लिखा- पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना
थाना प्रभारी चतुर्वेदी ने कहा कि विकास शर्मा के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा, 'युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी आत्महत्या करने का कारण मनोज कोली, प्रियंका कोली, तारावती कोली है। मुझे बिना किसी कसूर के मारा और मेरे मुंह में पेशाब डालकर मुझे आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। इन तीनों की वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। मनोज कोली, तारावती कोली और प्रियंका काली तुम लोगों ने मेरे मुंह में पेशाब डालकर मुझे अपवित्र कर दिया है। तुम लोग भी तड़प-तड़प के मरोगे। यह मेरी बददुआ है। पापा-मम्मी, गुलशन का ध्यान रखना। तुम्हारा - विकास शर्मा।

दोनों पक्षों का पुराना विवाद
थाना प्रभारी अमोला अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सुसाइड नोट व वीडियो में विकास ने तीन लोगों के नाम लिए हैं। तीनों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दोनों पक्षों का पुराना विवाद चल रहा है। इसमें कोली परिवार के एक सदस्य की विकास के रिश्तेदार ने हत्या की थी और वह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आगे मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- हैदराबाद से 2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी को खींचकर 17 दिन में 800KM पैदल चला मजदूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+