गुना के पटाखा बाजार में लगी भयंकर आग, जलकर स्वाहा हुईं 30 दुकानें; दूर तक सुनाई दी धमाकों की गूंज
Fire in Guna firecracker market: मध्य प्रदेश के गुना में पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई है। सिरसी इलाके के मारकी मऊ स्थित बाजार में शनिवार की शाम आग की चपेट में आने से 30 फटाखा दुकान और 6 बाइक जल गई हैं। दो फायर दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
दीवाली पर्व पर मारकी मऊ स्थित बाजार में पटाखा दुकानें लगी हुई हैं। शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे अचानक से एक दुकान में आग लगी और पटाखे फूटने लगे। पटाखों की चिंगारी से आग एक के बाद एक 30 दुकानों तक पहुंच गई।

आग लगने से खरीदीदारी करने आए ग्राहक और फटाखा दुकानदार दहशत में आ गए। यहां अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के जलने के साथ ही बाहर खड़ी 6 मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई है।
वहीं, इस मामले में तहसीलदार ने बताया कि आतिशबाजी की सभी दुकानें अवैध थी, जिनका कोई लाइसेंस नहीं था और अवैध रूप से इन्होंने अपनी दुकानें सजा रखी थी, जो कि आग की चपेट में आ गई है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं, दो लोगों आग बुझाने के प्रयास में घायल भी हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं, प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। एसडीएम तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications