Ratlam: दूल्हे की कोविड संक्रमित आई रिपोर्ट तो PPR किट पहन लिए सात फेरे, अधिकारी भी नहीं रुकवा सके शादी
Ratlam: दूल्हे की कोविड संक्रमित आई रिपोर्ट तो PPR किट पहन लिए सात फेरे, अधिकारी भी नहीं रुकवा सके शादी
Ratlam, April 27: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते कहर के कारण शादी जैसे आयोजनों सख्त नियम लागू किए गए हैं। तो वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में हुई एक शादी इस वक्त चर्चा में है। दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर सात फेरे लिए। पीपीई किट पहनकर सात फेरे लेने के पीछे वजह यह थी कि दूल्हा कोरोना पॉजिटिव था और कंटेन्मेंट तोड़कर शादी करने पहुंचा था। हालांकि, प्रशासन ने शादी रुकवाने की कोशिश की। लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह के बाद और स्थानीय प्रशासन की स्वीकृति से शादी संपन्न हो सकी। सोशल मीडिया पर भी ये मामला सुर्खियों में है।
Recommended Video

तहसीलदार नवीन गर्ग ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि रतलाम शहर के परशुराम विहार निवासी इंजीनियर आकाश वर्मा की शादी महेश नगर निवासी संजना वर्मा से 26 अप्रैल को होना तय हुई थी। इसी दौरान आकाश वर्मा की कोरोना रिपोर्ट 19 अप्रैल को पॉजिटिव आई। इसके बाद भी दोनों परिवारों ने शादी न टालने का फैसला लिया और घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। शहर के एक मांगलिक भवन में शादी की रस्में पूरी होनी थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने पॉजिटिव के शादी करने की सूचना प्रशासन को दे दी।
सूचना मिलने के बाद तहसीलदार शादी रुकवाने दूल्हे के घर परशुराम विहार पहुंचे। लेकिन परिवारवालों के अनुरोध और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर शादी को विधिपूर्वक किया गया। एहतियात के तौर पर और संक्रमण से बचने के लिए जोड़े को पीपीई किट पहना कर शादी की गयी। यहां तक कि शादी में मौजूद सभी लोग भी किट पहने हुए थे ताकि संक्रमण न फैले। सफलतापूर्वक शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हो पाएगा। लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह और स्थानीय प्रशासन की स्वीकृति से शादी संपन्न हो सकी।
नए जोड़े ने कहा कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है। बहरहाल लॉकडाउन में हुई इस शादी से दोनों परिवार खुश हैं। कुछ लोगों की मौजूदगी में यह शादी हुई है। परिवार के लोग ने वीडियो कॉल पर ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया है। तो वहीं, अब इस शादी की सोशल मीडिया पर खासी चर्चा है। पीपीई किट में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications