शिवपुरी में जलपरी जैसे बच्चे का हुआ जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
शिवपुरी में जलपरी जैसे आकार वाले बच्चे ने जन्म लिया है, यह बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है
शिवपुरी, 28 अगस्त। शिवपुरी में जलपरी जैसे बच्चे ने जन्म लिया है। बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा हूबहू जलपुरी जैसा दिखाई दे रहा है। इस बच्चे के न ही सेक्स ऑर्गन है और न ही इसके पैर हैं। इस बच्चे के जन्म लेने पर चारों तरफ इसी बात की चर्चा है की जलपरी के रूप जैसा बच्चा जन्मा है। इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है।

भोड़न गांव की महिला ने दिया बच्चे को जन्म
शिवपुरी के भोड़न गांव में रहने वाली भावना नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे मनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। यहां भावना ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे के जन्म पर भावना और उसके परिवार को समझ नहीं आया कि वे बच्चे के जन्म पर किस तरह खुशी मनाएं। बच्चे का ये भी पता नहीं चल रहा है कि बच्चा लड़का है या लड़की।
बच्चे के न सेक्स ऑर्गन हैं और न पैर
भावना ने जिस बच्चे को जन्म दिया उस बच्चे की न ही सेक्स ऑर्गन है और न ही बच्चे के पैर हैं। बच्चे की आंतें भी पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं।जब बच्चे का वजन किया गया तो बच्चे का वजन 1.48 किलोग्राम निकला जबकि बच्चे का निचला हिस्सा मछली जैसा निकला।
बच्चे को कर दिया गया जिला अस्पताल रेफर
अजीब से बच्चे के जन्म लेने पर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। इसके बाद बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है लेकिन बच्चे के बारे में लोगों के बीच यह चर्चा पहुंच गई कि जलपरी जैसे बच्चे ने शिवपुरी में जन्म ले लिया है।
जलपरी जैसे बच्चे को देखने पहुंच गए लोग
जैसे ही लोगों के बीच इस बात की खबर पहुंची की शिवपुरी में जलपरी जैसे बच्चे ने जन्म लिया है तो लोगों के बीच यही बात चर्चा का विषय बन गई। कुछ लोग बच्चे को देखने के लिए भी पहुंच गए। जिसने भी बच्चे को देखा वह हैरत में पड़ गया। बच्चे का निचला हिस्सा मछली की टेल जैसा था इसलिए लोग इसे जलपरी जैसा बच्चा मान कर चल रहे।
डॉक्टरों ने बताया इसे मरमेड सिंड्रोम
जलपरी जैसे बच्चे के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि यह बच्चा एक बीमारी से पीड़ित है इसे मरमेड सिंड्रोम कहा जाता है। यह बीमारी एक लाख में से किसी एक बच्चे को होती है। दिखने में बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा मछली के टेल जैसा ही दिखाई देता है।












Click it and Unblock the Notifications