श्मशान ले जा रहे थे जलाने, अचानक मुर्दा बोलने लगा हरि ओम..हरि ओम
भोपाल। बैरागढ़ में एक व्यक्ति अचानक पांच घंटे बाद जिंदा हो गया। परिजन म़ृत व्यक्ति को अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। बैरागढ़ में रहने वाले 70 साल के मोटूमल वासवानी को 6 सितंबर को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से उनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन सोमवार को अचनाक उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिय। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

परिजन अस्पताल से मोटूमल के शव को वाहन में रखकर घर ले जा रहे थे। शव वाहन जैसे ही बैरागढ़ के चंचल चौराहे के पास पहुंचा, वे अचानक बैठ गए और बोले हरि ओम....मुझे कहां ले कर जा रहे हो। यह देखकर ऐंबुलेंस में बैठे परिजन चौक गए और उन्हें फौरन घर ले कर पहुंचे। घर पर मौजूद एक डाक्टर ने उनका चेकअप करवाया गया और उन्हें अस्पताल में फिर से भर्ती कर दिया गया है।
मोटूमल वासवानी बैरागढ़ के एक प्रसिद्ध समाजसेवी कार्यकर्ता है। उन्होंने लगभग 200 अधिक एनजीओ को संवैधानिक दर्जा दिलवाया है। मोटूमल के परिजनों के चिरायू अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications