5 साल की मासूम लापता होने के 3 दिन बाद इंदौर थाने के नाले में मृत मिली, 'अंकल' पर दुष्कर्म के आरोप

इंदौर। मध्य प्रदेश में 5 साल की मासूम से दरिंदगी कर उसकी लाश नाले में फेंक देने का मामला सामने आया है। इंदौर के द्वारकापुरी से 25 अक्टूबर को लापता हुई इस मासूम का शव शनिवार सुबह एमआईजी थाने के ठीक सामने नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने एक परिचित पर युवक पर ही रेप कर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है।

innocent girl, girl, murder, exploitation, Indore, लड़की, हत्या, शोषण, इंदौर, मध्य प्रदेश

पत्थर से कुचला गया था सिर?
पुलिस ने जो शव शनिवार सुबह एमआईजी थाने के ठीक सामने नाले से बरामद किया, उसे देखने पर पता चला है कि बच्ची की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई। दुष्कर्म की जांच के लिए मेडिकल की पुष्टि होना बाकी है। शव की सूचना मिलने पर परिजन थाने ही पहुंच गए। माता-पिता ने इस वारदात के पीछे उन्हीं के यहां रह चुके एक युवक पर दुष्कर्म व हत्या करने की बात कही है। माता-पिता के अनुसार, उनकी बेटी का अपहरण हनी नाम के युवक ने किया। पिछले एक साल से वह उनके पास ही रह रहा था।हमेशा उनकी बच्ची को कोचिंग ले जाने व छोड़ने जाता था। 25 अक्टूबर को उसका बच्ची के पिता के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। इसी से बौखलाए युवक ने उसी शाम बच्ची को उठा लिया।

बच्ची की क्लास से कराई थी छुट्टी
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर की शाम आरोपित हनी ने परिजनों के जाने से पहले उक्त बच्ची की कोचिंग से छुट्टी करा ली। बच्ची को लेकर वहां से गायब हो गया। बच्ची उसे अंकल कहा करती थी। पुलिस ने जब हनी की डिटेल सर्च की तो पाया कि वह मंदसौर जिले के मल्हारगढ का रहने वाला है। वह आदतन अपराधी है। इसके पहले भी वो दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

ये भी पढ़ें: यूपी: चलती जीप में दरिंदों ने किया रेप का प्रयास, छलांग लगाकर युवती ने बचाई अपनी इज्जत

परिजनों ने की फांसी दिए जाने की मांग
मृत बच्ची के रोते बिलखते मां-बाप ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को दबोचने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि उस दरिंदों को सबके सामने फांसी दे दी जाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के लापता होने की सूचना के बाद से तलाश की जा रही है। मगर, अभी वह पकड़ से दूर है।

ये भी पढ़ें: दशहरा उत्सव देखने हिमाचल आई रूसी टूरिस्ट से गैंगरेप, पुलिस नहीं कर पाई दरिंदों की पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+