यूपी: चलती जीप में दरिंदों ने किया रेप का प्रयास, छलांग लगाकर युवती ने बचाई अपनी इज्जत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वाड फेल साबित हो रहा है। कुछ स्थानों में महिला सुरक्षा खुद के हौंसले और कि भगवान भरोसे है। यहां 20 साल की युवती की हिम्मत और ग्रामीणों की सतर्कता से दरिंदे न केवल अपने मकसद में असफल हुए बल्कि दबोच भी लिए गए।

मामला शाहजहांपुर में थाना जलालाबाद क्षेत्र का है, जहां जीप सवार तीन बदमाशों ने एक 20 वर्षीय युवती को जबरन जीप में बिठाया और फिर सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगे। गैंगरेप करने के नियत से उसके कपड़े भी फाड़ने लगे। उसका मुंह भी बंद कर दिया गया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए चलती जीप से छलांग लगा दी। युवती घायल हो गई, लेकिन वहीं बदमाशों को हड़बड़ी में देख स्थानीय लोगों ने घेर लिया। बदमाशों पकड़ लिया गया और पिटाई की गई। बाद में पुलिस पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया।

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि, किशोरी ने बहुत हिम्मत दिखाई। बदमाशों ने उसे जीप में उठाया और उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था, ताकि आवाज न निकले। लेकिन वह बच गई।

पीड़िता के मुताबिक, यह वारदात अकेले में तब हुई जब वह अपने घर के लिए कलान थाना क्षेत्र की ओर जा रही थी। जब वह चलती जीप से कूदी तो उसे चोटें लगीं। पुलिस युवती का मेडिकल कराने की बात कह रही है। वहीं, बदमाशों से पूछताछ जारी है।
ये भी पढें: खाने के लिए भटक रहा 75 साल का बुजुर्ग, बेटा उधार लिए 5 हजार भी उसे नही दे रहा












Click it and Unblock the Notifications