VIDEO: 4 आदिवासियों ने सीएम शिवराज के बिना उनके हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, बाद में पता चली वजह
भोपाल, 15 सितंबर: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के चार आदिवासियों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही खास रहा, जहां उन्हें पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठने का मौका मिला। ये हेलीकॉप्टर भी कोई आम नहीं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का था। चारों आदिवासी इस मौके को जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल बता रहे हैं। खुद सीएम ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि बहुत से लोग इसे सीएम का चुनावी स्टंट कह रहे हैं। (वीडियो-नीचे)
Recommended Video

सड़क मार्ग से गए सीएम
दरअसल मुख्यमंत्री कई जनसभाओं में भाग लेने के लिए अलीराजपुर में थे। वहां पर उन्होंने अपने अधिकारियों को बुलाया और जोबट तहसील के चार आदिवासियों को हेलीकॉप्टर में बिठाने का आदेश दिया। मामले में एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सीएम के बिना हेलीकॉप्टर में चार आदिवासियों को यात्रा करने की अनुमति दी गई थी, क्योंकि सीएम को खुद निर्धारित कार्यक्रम के लिए सड़क मार्ग से जाना था। यात्रा करने वाले लोगों में दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्चू सिंह बघेल और जोध सिंह शामिल हैं।

सीएम ने कही ये बात
वहीं हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद आदिवासी काफी खुश नजर आए। उन्होंने सीएम की इस पहल के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में उड़ना किसी सपने के सच होने जैसा है। इसके बाद सीएम ने भी वीडियो ट्वीट कर लिखा कि जब भी मैं अपने भाइयों और बहनों के चेहरे पर इस तरह की मुस्कान देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है।

जोबट में होना है उपचुनाव
आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर के जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का हाल ही में निधन हो गया था। ऐसे में वहां पर उपचुनाव होने हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान नहीं किया है, फिर भी बीजेपी और कांग्रेस के नेता इलाके में सक्रिय हैं। उपचुनाव से पहले सीएम ने भी जोबाट में स्टेडियम समेत कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
मेरे गरीब भाई-बहनों के चेहरों पर किसी भी प्रकार से मुस्कान आ जाये, यही मेरे लिए खुशी की बात है, इसी से मुझे आनंद मिलता है।
आज जनदर्शन के दौरान मैं अलीराजपुर के जनजातीय भाई दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह को साथ हेलीकॉप्टर में घुमाने लेकर गया। pic.twitter.com/9yESrB8G3i
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2021












Click it and Unblock the Notifications