मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से 36 वर्षीय शख्स की मौत, राज्य में 158 पॉजिटिव केस

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 36 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। युवक कोरोना वायरस से संक्रमित जिला का पहला मामला था और इंदौर में वाणिज्य कर विभाग में कप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। 20 मार्च को ही वह इंदौर से छिंदवाड़ा वापस लौटा था। इसके अलावा इंदौर में दो और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 11 हो चुकी है।

36-year-old man dies of coronavirus in Chhindwara

अतिरिक्त कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि युवक की गुरुवार रात जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आया था। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उसके नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने उससे मुलाकात करने वाले लोगों की जानकारी लेना शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि युवक 20 मार्च छिंदवाड़ा आया था। यहां दो दिन ग्राम माल्हनवाड़ा, दो दिन गुलाबरा और दो दिन लालबाग में बिताए थे। आपकों बता दें कि इस शख्स के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन मरीज जहां रिश्तेदारी में गए थे, जिन स्थानों पर इलाज करवाया था उन स्थानों को सील कर दिया है। वहीं, करीब 31 लोगों की सूची बनाई है जो इनके संपर्क में आए थे, जल्द ही इन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus India: Madhya Pradesh के Morena में 10 लोग Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    प्रदेश में 158 पॉजिटिव केस
    मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 158 हो गई हैं। इनमें इंदौर 112, मुरैना 12, भोपाल 15, जबलपुर 9, उज्जैन 7, ग्वालियर-शिवपुरी 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला। अभी तक प्रदेश में 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+