mp panchayat election: प्रदेश में सबसे कम उम्र की मह‍िला सरपंच बनीं कद्दावर मंत्री की नात‍िन वैष्‍णवी

सागर, 9 जून। सागर जिले की बामौरा ग्राम पंचायत प्रदेश के नक्‍शे पर पहचानी जाएगी, कारण यहां से प्रदेश की सबसे कम उम्र की मह‍िला सरपंच चुनी गई हैं। एमबीए की छात्रा वैष्‍णवी ठाकुर महज 22 साल में बामौरा से न‍िर्व‍िरोध सरपंच बनी हैं। इनता ही नहीं महिला सशक्‍त‍िकरण की म‍िसाल भी यहां कायम हुई है। सरपंच के अलावा पंचायत के सभी 10 पंच के पदों पर मह‍िलाएं ही न‍िर्व‍िरोध चुनी गईं हैं। बताते चले कि वैष्‍णवी प्रदेश के कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह की नात‍िन हैं।

 वैष्‍णवी ठाकुर अपने प‍िता उत्‍तम सिंह के साथ

देश-प्रदेश में जहां युवा वर्ग तो ठीक गांव के पढे-ल‍िखे लोगों का भी सरपंची और पंच के चुनाव से मोहभंग होता जा रहा है ऐसे में बुंदेलखंड इलाके से सुखद खबरें सामने आ रही हैं। सागर की बामौरा ग्राम पंचायत को प्रदेश की सबसे कम उम्र की मह‍िला सरपंच म‍िलने जा रही है। यहां पूरी ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच पद पर मह‍िलाएं काब‍िज होने वाली हैं। दरअसल नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुश्‍तैनी गांव बमौरा है। यहां की ग्राम पंचायत से सरपंच बनने वाली वैष्‍णवी ठाकुर उनके भतीजे उत्‍तम सिंह की बेटी अर्थात नात‍िन हैं। वे एमबीए की पढाई कर रही हैं और ड‍िग्री पूरी होने से पहले ही वे अप्रत्‍यक्ष रुप से राजनीत‍ि में कदम रखने जा रही हैं। वैष्‍णवी की सरपंची में सारी मह‍िलाएं ही पंच बन रही हैं।

दादा भूपेंद्र स‍िंह वैष्‍णवी के आर्दश
वैष्‍णवी का राजनीत‍ि में यह पहला कदम हैं। वे अपने दादा मंत्री भूपेंद्र स‍िंह को राजनीत‍ि में अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है राजनीत‍ि का ककहरा उन्‍होंने बचपन से सीखा है। पूरा पर‍िवार राजनीत‍ि से जुडा होने के नाते जनता की समस्‍याओं, परेशान‍ियों, गांव और ग्राम पंचायत की मूलभूत जरूरतें, व‍िकास के मुददों से वे भलीभांती पर‍िच‍ित हैं। बमौरा पंचायत को व‍िकास के माध्‍यम से प्रदेश और देश के पटल पर आर्दश बनाना चाहती हैं।

ज‍िले में तीन ग्राम पंचायतों को 15-15 लाख म‍िलेंगे
सागर ज‍िले में पहले मोकलपुर, फ‍िर चैनपुरा और अब बमौरा ग्राम पंचायतें आदर्श ग्राम पंचायतें बनने जा रही हैं। तीनों जगह न‍िर्व‍िरोध पंच-सरपंच चुने गए हैं। सबसे अहम बात तीनों ग्राम पंचायतों में शत-प्रत‍िशत युवत‍ियां व मह‍िलाएं ही सरपंच और पंच बनी हैं। क‍िसी भी पद पर एक के अलावा दूसरा नामांकन जमा नहीं किया गया। उल्‍लेखनीय है कि तीनों पंचायतें प्रदेश के धाकड मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोव‍िंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से जुडी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+