2000 Notes की भरपाई करने अब 500 के छप रहे धड़ा-धड़ नोट, MP के इस प्रेस ने दिन भर में छापे अरबों रुपये

2000 Note को लेकर आरबीआई के ताजा फैसले के बाद बैंक नोट प्रेस में 500 के नोट की छपाई की रफ्तार बढ़ा दी गई। मध्य प्रदेश के देवास में छुट्टी के दिन रविवार को 2.20 करोड़ नोट छापने का टारगेट मिला।

2000 note compensate Rs 500 notes

2000 note: अभी मार्केट में लेन-देन में चल रहे 2000 के नोट 30 सितंबर के बाद बेकार हो जाएंगे या फिर नोट बदलने की तारीख और बढ़ेगी? इसका बाद में पता चलेगा। फिलहाल नोट छापने वाले प्रेस में 500 के नोट छापने की रफ्तार और संख्या बढ़ गई हैं।

मध्य प्रदेश के देवास बैंक नोट प्रेस में दो हजार के नोट की प्रिंटिंग पहले से ही बंद हैं। हाल में ही RBI के ताजा फैसले के बाद यहां एक दिन में 500 रुपये के 2.20 करोड़ नोट छापने का टारगेट दे दिया गया। आनन-फानन में कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी भी रद्द कर दी गई।

देवास बीएनपी में लगभग 11 कर्मचारी हर रोज काम करते हैं। नौ-नौ घंटे की दो शिफ्ट में काम करने वाले इन कर्मचारियों को 11-11 घंटे काम करेंगे। अकेले रविवार को एक दिन में 2.20 करोड़ 500 के रुपये के नोट प्रिंट होंगे। जिसकी कीमत 1100 करोड़ यानि 11 अरब रुपये है।

note print

जानकारी के मुताबिक पहले रूटीन डे में 50, 100, 200 और 500 के नोट प्रिंट हो रहे थे। लेकिन बैंकों में नकदी की किल्लत न रहे, इसके मद्देनजर नोटों की छपाई की राफ्तार बढ़ा दी गई हैं। संभव है कि आने वाले दिनों में भी बैंक नोट प्रेस के कर्मचारियों को ओवर टाइम ड्यूटी करना होगा।

note

बीएनपी में लगभग साल भर पहले वन लाइन मशीन इंस्टाल की गई थी। जानकारे के मुताबिक चार-चार रबर सिलेंडर का उपयोग नोट छपाई में हो रहा हैं। इसके जरिये इंक को नोट तक व्यवस्थित ढंग से पहुंचाई जाती हैं। पुरानी मशीन भी इंस्टाल है। जरुरत पड़ने पर इसका भी उपयोग होगा।

500

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2000 के नोट 30 सितंबर तक बैंक में बदलने का अवसर दिया है। इस अवधि में इन नोटों का उपयोग मार्केट में वैध माना जाएगा। इस खबर के बाद मार्केट में हड़कंप हैं। लोग अपनी सुविधा के अनुसार दो हजार के नोटों को खपाने में भी जुट गए हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+