18 माह के बच्चे के कान पर लटक रहा था मास्क, पुलिस ने काट दिया चालान, जानिए कितने रुपए का जुर्माना लगाया
गुना, 21 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए खासी सख्ती जा रही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के गुना में सामने आया है। यहां पर पुलिस महज 18 माह के बच्चे का चालान इसलिए काट दिया कि मास्क उसके मुंह पर ठीक से लगा होने की बजाय कान से लटक रहा था।

जानकारी के अनुसार गुना की पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक परिवार कार में सवार होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर से जा रहे थे। कार में एक व्यक्ति और उसका छह वर्षीय व डेढ़ वर्षीय बेटा सवार था। रास्ते में गायत्री मंदिर के पास गुना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोका और 18 माह के बच्चे के कान पर लटकते मास्क के बारे में टोका। हालांकि बच्चे का पिता व उसका भाई ने मास्क लगा रखा था।
कान मास्क पर लटका होने के कारण पुलिस ने 18 माह के बच्चे का चालान काट दिया और 100 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस ने रेडक्रॉस सोसाइटी की रसीद बाकायदा 18 माह के बच्चे पुरु जैन पुत्र गौरव जैन के नाम बनाई गई। हालांकि इसमें बच्चे की उम्र न लिखते हुए पिता की उम्र लिखी गई।












Click it and Unblock the Notifications