Heart Attack: क्रिकेट खेल रहा था 15 वर्षीय युवक तभी अचानक आई मौत, हुआ क्या?
Heart Attack: मध्य प्रदेश की आगर मालवा में रविवार को ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे 15 साल के एक बच्चे की अचानक मौत हो गई है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ मैदान में खेल रहा था तभी अचानक गिर गया और फिर उठा नहीं है।
क्रिकेट खेल रहे दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पुहंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में हुई।

पूरा मामला रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है। माखन सिंह नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह खेलते- खेलते अचानक जमीन पर लेट गया। गंभीर हालत में उसे साथ खेल रहे बच्चे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक माखन की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों का कहना है उसकी मौत मैदान पर ही हो गई थी।
सुसनेर थाना प्रभारी केसर राजपूत ने जानकारी दी कीमाखन सिंह नाम का लड़का क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के एक डॉक्टर ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत होना लग रहा है। हेड इंज्यूरी नहीं दिखाई दी है और न शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने मामा के घर पर रहता था।
बता दें कि इसके पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में 32 साल के इंजीनियर अर्पित पांचाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वहीं रविवार को ही दिल्ली के शाहदरा इलाके में रामलीला में भगवान राम का रोल निभाने वाले कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम सुशील कौशिक था जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे।
इससे पहले गुना जिले में भी बमोरी में क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान के बाहर बैठा दीपक अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहा था, तभी अचानक दीपक के सीने में तेज़ दर्द हुआ। दीपक के दोस्त उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण सब कुछ अचानक ही खत्म हो गया।












Click it and Unblock the Notifications