मध्य प्रदेश: 10वीं 12वीं के नतीजों के बाद 24 घंटे में 12 छात्रों ने की आत्महत्या
भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल के 10वीं के छात्र नमन ने 74 फीसदी अंक आने के बावजूद जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की ली। उसे 90 फीसदी नंबरों की उम्मीद थी।
भोपाल। शुक्रवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद सूबे में शनिवार तक एक दर्जन विद्यार्थियों के आत्महत्या कर लेने के मामले सामने आए हैं। सगे भाई-बहन भी शामिल हैं, जिन्होंने परीक्षा के नतीजों के निराश होकर जान दे दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 विद्यार्थियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आत्महत्या की है, जिसके पीछे परीक्षा के नतीजे वजह बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में आत्महत्या की कोशिश करने वाले छात्रों को बचाया भी गया है।
74 फीसदी अंक आने पर खुदकुशी
सतना जिले में सगे भाई-बहन ने परीक्षा में फेल होने पर आत्महत्या कर ली है। बहन 12वीं और भाई 10वीं का छात्र था। भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल के 10वीं के छात्र नमन कड़वे ने 74 फीसदी अंक आने के बावजूद जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की ली। परिजनों ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि उसके 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आएंगे।
आपको बता दें कि इस साल 18 लाख 74 हजार 321 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इसमें से 7 लाख 18 हजार 158 परीक्षार्थी ने 12th का और 11 लाख 56 हजार 163 स्टूडेंटस ने हाईस्कूल का एग्जाम दिया था। एक मार्च से 12वीं व 2 मार्च से 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी।
{promotion-urls}
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications