सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 1% बढ़ा

भोपाल। राज्य कर्मचारियों को सरकार ने एक शानदार तोफहा दिया है। शिवराज सिंह सरकार सातवां वेतनमान पा रहे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने जा रही है। सरकार के इस कदम से उस पर 10 करोड़ रुपए हर महीने का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं, छठा वेतनमान पा रहे कर्मचारियों और अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को 3 प्रतिशत डीए की मंजूरी दी गई है। इस पर हर महीने 24 करोड़ रुपए खर्च आएगा। राज्य सरकार बढ़े डीए का भुगतान 1 जुलाई 2017 में करेगी।

dearness allowance

वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। इसे कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद वित्त विभाग बढ़े डीए के भुगतान के आदेश जारी करेगा। आगर दिसंबर में बढ़ा हुआ डीए मिलता है तो 1 जुलाई से 30 नवंबर तक पांच महीने का एरियर भी कर्मचारियों के वेतन में आएगा।

आपको बता दें कि फिलहाल प्रदेश के 4.5 लाख कर्मचारियों और 1 जनवरी 2016 के बाद रिटायर पेंशनधारियों को ही 7वां वेतनमान का भुगतान किया रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+