फौज में भर्ती होने वाले युवा परीक्षा न होने से गुस्साए, एकत्रित हो लुधियाना-दिल्ली हाईवे कर दिया जाम
लुधियाना। फौज में भर्ती के लिए जीडी परीक्षा न होने पर खफा युवाओं ने लुधियाना-दिल्ली जाम कर दिया। उन्होंने सरकार को जमकर कोसा। लगभग 2 घंटे तक हो-हल्ला मचाने के बाद उन्होंने जिला प्रबंधकीय परिसर को घेरा और धरना लगाया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि, भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है, पर परीक्षा न होने के कारण भर्ती अधूरी है। वे महीनों से उसकी तैयारी कर रहे हैं। सरकार की ओर से समय पर भर्ती कराने का वादा किया गया था।

सेना में भर्ती के लिए परीक्षा न होने से गुस्साए युवा कह रहे थे कि, सरकार तारीख घोषित करके जल्द परीक्षा करवाए। इसीलिए उन्होंने लुधियाना-दिल्ली सड़क मार्ग पर जाम लगाया है। युवाओं की अगुवाई कर रहे एक शख्स ने कहा कि, केंद्र सरकार की ओर से फौज में भर्ती के लिए जीडी परीक्षा न लिए जाने से हम खफा हैं। हमारी सरकार से मांग है कि, परीक्षा की तिथि तय करके परीक्षा जल्द ली जाए।'
प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर पड़ते महावीर चौक में भी हंगामा काटा और यातायात को ठप कर दिया। वह करीब 2 घंटे तक लुधियाना-दिल्ली मुख्य मार्ग को रोके रहे..जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को देरी का सामना करना पड़ा।

जसप्रीत सिंह, युद्धवीर सिंह, जसपाल सिंह, करणवीर सिंह और कुलदीप सिंह आदि युवाओं ने कहा कि, भारतीय सेना द्वारा उनकी भर्ती कर ली गई है, मगर अभी परीक्षा नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि, भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए एक साल से अधिक का समय हो चुका है...लेकिन परीक्षा न होने के कारण भर्ती अधूरी है। उन्होंने कहा कि,''हम देश-सेवा करना चाहते हैं, लेकिन नेता लेटलफीती का शिकार बनाते हैं। उन्होंने मांग की कि परीक्षा की तिथि तय करके परीक्षा जल्द ली जाए।'
वहीं, लुधियाना-दिल्ली हाइवे के जाम में फंसे एक टैंपो चालक ने कहा कि, हम करीब 2 घंटे तक फंसे रहे। धरना देने वाले युवाओं की भीड़ जब जिला प्रबंधकीय परिसर के समक्ष चली गई तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि, यातायात ठप होने से वाहन वालों को काफी देरी का सामना करना पड़ा।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications