4 महीने बाद स्कूल पहुंचने पर बच्चों का बैंड-बाजे से किया गया स्वागत, टीचर्स ने कहा- वेलकम

लुधियाना। कोरोना महामारी के कारण बंद किए गए स्कूल फिर खुल गए हैं। पंजाब-हरियाणा समेत 9 राज्यों में 9वीं से उूपर की कक्षाओं के बच्चे स्कूल जाने लगे हैं। सरकार ने स्कूलों आॅफलाइन पढ़ाई शुरू करवा दी है। ऐसे में जब अभिभावकों की अनुमति से बच्चे अपने-अपने स्कूलों में जा रहे हैं तो वहां उनका स्वागत किया जा रहा है। लुधियाना में हालांकि पहले दिन स्कूल पहुंचे बच्चों की संख्या 10 से 15% ही रही, लेकिन उत्साह गजब का दिखा। बच्चों के स्वागत में ड्रम बजाकर स्कूलोत्सव की शुरुआत हुई।

students from classes 9 to above going to school, welcomed with bandwagon

बच्चों और स्टाफ की स्कूल में होने की खुशी
स्कूल आ रहे बच्चों का कई स्कूलों में बच्चों का हार पहनाकर शुभ-आगमन हुआ, तो कहीं स्टाफ ने बैंडा-बाजे और ढोल बजाकर स्वागत किया। लुधियाना के एक स्कूल में इस दौरान शिक्षिकाओं ने भी वेलकम वाले स्टीकर हाथों में ले रखे थे। एक शिक्षिका ने कहा कि, सूबे में पिछले 4 महीने से बंद सरकारी व निजी स्कूलों में 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं की पढ़ाई फिर से शुरू हो गई है। अब बच्चों का टाइम खराब नहीं होगा। हालांकि, काफी माता-पिता अभी बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते।

students from classes 9 to above going to school, welcomed with bandwagon

पंजाब में 17 दिन बाद कोरोना से फिर 11 मौतें
इधर, राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिंता बढ़ाने वाली खबर दी गई है। विभाग ने बताया कि,कोरोना से बीते रोज 11 मौतें हुई हैं। ऐसा 17 दिन बाद देखने को मिला। इससे पहले 9 जुलाई को सूबे में 12 मौतें हुई थीं। अभी भी सूबे की मृत्युदर देश में सबसे ज्यादा 2.7% बनी हुई है। हालांकि, नए कोरोना मरीज मिलने का आंकड़ा 50 से नीचे चला गया है। विभाग के मुताबिक, बीते सोमवार को 42 नए संक्रमित मिले। राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 596930 हो गई है। जिनमें से 16287 मरीज जान गंवा चुके हैं। यानी, सूबे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा काबू में नहीं आ रहा है।

students from classes 9 to above going to school, welcomed with bandwagon

तीसरी लहर को लेकर सख्ती,कटेंगे चालान
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें सभी सीएमओ और पुलिस अधिकारियों को गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया। निर्देश दिए गए हैं कि, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मोहाली, फिरोजपुर जैसे बड़े शहरों में कड़े कदम उठाए जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+