जेंडर चेंज करवा सहेली से की शादी, खौफनाक हुआ इस प्यार का अंत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से सटे जगराओं इलाके में दो सहेलियों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि एक सहेली ने अपना सेक्स चेंज करवा कर पुरूष बनकर शादी कर ली। जब दोनों के रिश्तों में बच्चा पैदा नहीं हुआ तो उन्होंने एक टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही अरसे बाद इस प्यार का खतरनाक तरीके से अंत भी हो गया। सेक्स चेंज करवाने वाली युवती की हत्या हो गई, जिसका शक पुलिस को उसकी पत्नी पर ही है।

murder mystery of girl who changed gender for marrying girlfriend

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कुछ समय पहले जगराओं के कोठे शेरजंग में रहने वाली जसबीर कौर व दलजीत कौर का आपसी प्रेम इतना बढ़ा कि देानों ने जन्म-जन्म का साथ निभाने की ठान ली। परिजनों के विरोध के बावजूद एक सहेली जसबीर कौर ने लिंग परिवर्तन करा दिया और वह जसबीर कौर जसबीर सिंह बना और उसने अपनी सहेली दलजीत कौर से शादी कर ली। बाद में दोनोंं का टेस्ट ट्यूब बेबी से एक बच्चा भी हुआ, लेकिन इस प्रेम कहानी का उस समय दर्दनाक अंत हो गया, जब बीती रात कुछ लोगों ने चाकू के 20 से 25 वार कर जसबीर सिंंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भांजे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस को मृतक की पत्नी पर ही शक है, क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रही है।

पत्नी ने क्या दिया बयान

बताया जा रहा है कि मृतक जसबीर सिंह आइटीआई मोगा में नौकरी करता था। पत्नी दलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा, ''मैं अपने पति व बेटे सहित घर में मौजूद थी। तीन-चार अज्ञात लोग आए। पहले उन्होंने सिर पर डंडा मारकर मुझे बेहोश कर दिया, फिर दुपट्टे से कुर्सी पर बांध दिया और पति जसबीर सिंह का कत्ल कर दिया। सुबह जब बेटा उठा तो उसने दुपट्टा खोलकर छुड़ाया। डीएसपी गुरदीप सिंह, डीएसपी (डी) रछपाल सिंह, थाना सिटी प्रभारी निधान सिंह, सीआइए प्रभारी जगदीश सिंह, थाना सदर प्रभारी किक्कर सिंह, नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इकबाल हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल दलजीत कौर को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

मामले की पड़ताल के लिए पुलिस ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला पिछले दो दिन तक उनके घर में कोई नहीं आया और न ही कोई बाहर गया। बाहर के दरवाजे को भी सुबह तक अंदर से ताला लगा हुआ था, जो उनके बेटे ने खोला। पुलिस ने जब जसबीर सिंह के शव को कब्जे में लिया तो उसने अंडरवियर के अलावा और कोई कपड़ा नहीं पहना था। कत्ल उसके बिस्तर पर ही किया गया। पेट और छाती पर धारदार चाकू से 20 से 25 वार थे। ऐसा मालूम हो रहा था कि हमलावर ने उसे बचाव करने का समय ही नहीं दिया। पुलिस ने डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।

भांजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

थाना सिटी के प्रभारी निधान सिंह ने बताया कि मृतक के भांजे कंवलजीत सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन दलजीत कौर के पुलिस या मीडिया को दिए बयान मेल नहीं खा रहे हैं। वह बार-बार बयान बदल रही है। पहले उसने कहा कि जब वह घर में थे, तो अज्ञात लोगों ने पति की हत्या कर दी। फिर कहा कि अज्ञात लोगों ने कहा कि घर में जो कुछ है वह दे दो, नहीं तो बेटे को मार देंगे। तीसरे बयान में कहा कि उनका बेटा सोया हुआ था। हमलावरों ने मेरे सिर पर चोट मारी और दुपट्टे से मुझे कुर्सी पर बांध दिया। एक अन्य बयान में उसने कहा कि वह और उसका पति नींद की गोली खाते थे। उसे नहीं मालूम कि कत्ल किसने किया। हैरानी वाली बात है कि सुबह जब बेटा पड़ोसियों को घटना के बारे में बताने के लिए बाहर जाने लगा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कुर्सी लगाकर दरवाजे की कुंडी खोली।

दोनों स्कूल में साथ पढ़ती थीं

गांव के लोगों ने बताया कि जसबीर सिंह पहले जसबीर कौर हुआ करता था। उसने दिल्ली के एक अस्पताल में सेक्स चेंज करवाया था। उसकी पत्नी दलजीत कौर और वह कभी आपस में सहेलियां थीं। दोनों स्कूल में इक्कठे पढ़ती थीं। लिंंग परिवर्तन कर पुरुष बनने के बाद जसबीर सिंह व दलजीत कौर की शादी हो गई। शादी के बाद लंबे समय जब दोनों के औलाद नहीं हुई, तो उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी से संतान हासिल की। अब उनका बेटा अमानत है। अमानत आठ साल का है और दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बोल रही। कत्ल के पीछे दंपती के गृहस्थ जीवन की थ्योरी पर भी जांच चल रही है। जसबीर सिंह पर कुछ वर्ष पहले विजिलेंस ने भी एक मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+