मां के दूध का पहला बैंक पंजाब के सबसे बड़े मदर चाइल्ड अस्पताल में खोला गया, लगे 2 तरह के पंप
लुधियाना। पंजाब के सबसे बड़े जिले लुधियाना स्थित मदर चाइल्ड अस्पताल में मां के दूध का पहला बैंक खुला है। उस बैंक में दो तरह के ब्रेस्ट मिल्क पंप की व्यवस्था की गई है- एक इलेक्ट्रिकल ब्रेस्ट मिल्क पंप और दूसरा मैन्युअल ब्रेस्ट मिल्क पंप। इस तरह के बैंक की जरूरत यहां काफी समय से थी, जो कि अब पूरी हो गई है। ब्रेस्ट मिल्क बैंक का कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और पार्षद ममता आशु ने उद्घाटन किया है। इस दौरान एडीसी विकास कुमार पंचाल, सहायक कमिश्नर यूटी डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी भी मौके पर मौजूद रहे।
Recommended Video

ब्रेस्ट मिल्क बैंक के बारे में अधिकारियों ने कहा कि, "लुधियाना के सिविल अस्पताल में प्रदेश का पहला ब्रेस्ट मिल्क बैंक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि, यहां पर रोजाना बहुत-सी लेडीज की डिलीवरी होती है। जिनमें कई महिला ऐसी होती हैं..जिनके बच्चों को ब्रेस्ट मिल्क की जरूरत आन-पड़ती है।

उन्होंने कहा, ''यहां का मदर चाइल्ड हॉस्पिटल प्रदेश के बड़े अस्पतालों में शामिल है..इसलिए भी इस तरह के प्रबंध होना जरूरी था। यही वजह है कि, पहला ब्रेस्ट मिल्क पंप बैंक यहां बनाया गया है। अब नवजात शिशुओं को यहां मां का पीला गाड़ा दूध पिलाकर गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकेगा।"

सिविल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया कि, "प्रदेश के इस पहले ब्रेस्ट मिल्क बैंक में दो तरह के पंप हैं..जिनमें मैन्युअल ब्रेस्ट मिल्क पंप को स्तन पर लगाकर मां अपने हाथों से पंप करती हैं, जिसके बाद दबाव की वजह से पंप से बोतल में दूध आने लगता है। उसी तरह एक इलेक्ट्रिकल ब्रेस्ट मिल्क पंप भी है..वो भी कुछ इसी तरह काम करता है।" उन्होंने बताया कि, बच्चे के लिए दूध को सुरक्षित रखने के लिए यहां विशेष प्रबंध किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications