लुधियाना: शादी के महज 24 घंटे में उजड़ गई दुल्हन की मांग, हादसे में दूल्हे सहित दो की मौत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक दुल्हन की मांग शादी के महज 24 घंटे के अंदर उजड़ गई। शादी की पार्टी के बाद घरवालों के साथ निकले दूल्हे की कार कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में दूल्हा और उसके जीजा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है, जिसे डीएमसी में भर्ती कराया गया है। दूल्हन को जब अपने ​पति की मौत की खबर हुई तो वह बेसुध हो गई। अस्पताल पहुंची दुल्हन रोते-बिलखते बार-बार यही कहती रही कि पति का चेहरा देखना है।

car rammed into truck two dead including groom in ludhiana

बुधवार सुबह राहुल की शादी मधु से हुई थी। शादी के बाद पार्टी करने के बाद राहुल कार से भट्टियां की ओर जा रहे थे। कार में सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब पी हुई थी और कार भी रफ्तार में थी। जस्सियां चौक के पास कार अचानक आगे जा रहे कैंटर के नीचे जा घुसी। हादसे में राहुल और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर के नीचे फंसी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। उसमें फंसे घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायलों में राहुल का भाई आशु, ताया का बेटा अजय, दोस्त नवीन और चिंटू शामिल हैं। जैन कॉलोनी निवासी अनीश को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+