Lucknow में योगी सरकार बनाएगी टेक्सटाइल पार्क, 15 जिलों की इकाइयां होंगी शामिल
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश में निवेश लाने में जुटी हुई है। इसके लिए सरकार राजधानी में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निकट मलिहाबाद तहसील में अटारी गांव में 1,161 एकड़ जमीन पर जल्द ही एक मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा। पार्क में लखनऊ की चिकनकारी व जरदोजी की इकाइयां, हरदोई व बाराबंकी की हथकरघा, सीतापुर की कालीन, आजमगढ़, गोरखपुर व रामपुर जिलों की विशेष कृतियों को शामिल किया जाएगा।
कई जिलों के उत्पादों को शामिल किया जाएगा
पार्क में लखनऊ की चिकनकारी और जरदोजी के काम की इकाइयां के अलावा हरदोई और बाराबंकी की हथकरघा की इकाइयां, सीतापुर की कालीन, आजमगढ़, गोरखपुर और रामपुर जिले की इकाइयों को भी शामिल किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि संत कबीर पीएम मित्र टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क के रूप में जाने जाने के लिए सरकार का लक्ष्य इसे राज्य के 15 जिलों के लिए कपड़ा व्यवसाय और अन्य गतिविधियों का केंद्र बनाना है।
कई राज्यों से जोड़ने की तैयारी
पार्क मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से आसानी से जुड़ेगा क्योंकि इसको राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के पास बनाया जाएगा। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से इसकी निकटता के साथ-साथ लखनऊ-हरदोई राजमार्ग के साथ कनेक्टिविटी का भी एक फायदा होगा।
कपड़ा समूहों को भी परिसर में मिलेगी जगह
पार्क में लखनऊ की चिकनकारी और जरी जरदोजी के काम की इकाइयां, हरदोई और बाराबंकी की हथकरघा की इकाइयां, सीतापुर की कालीन, आजमगढ़, गोरखपुर और रामपुर जिलों की विशेष कृतियां पार्क में स्थित होंगी। अधिकारी ने कहा कि मऊ, वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर के रेशम, हथकरघा और कपड़ा समूह भी परिसर में स्थित होंगे।
मोहान रोड के पास बनेगा यह पार्क
उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही मेगा टेक्सटाइल पार्क में पानी की उपलब्धता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक आकलन पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्याप्त जल संसाधन हैं, और मोहन रोड के पास शिवरी गांव में अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications