लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के मजदूरों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार, राशन के साथ दी जाएगी आर्थिक मदद

लखनऊ। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों ओर मजदूरों योगी सरकार वापस लाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ बैठक में इनको लाने की योजना को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के ऐसे श्रमिक, कामगार और मजदूर बहन-भाई, जो अन्य राज्यों में निवासरत हैं और 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं, हम उन्हें वापस उनके घर पहुंचाएंगे।''

Recommended Video

    Yogi Government का बड़ा फैसला, दूसरे States में फंसे मजदूरों को लाने की तैयारी | वनइंडिया हिंदी
    Yogi government will bring home to UP workers trapped in other states during lockdown

    सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में यूपी के मजदूर, कामगार और श्रमिक दूसरों राज्यों में फंस गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम को निर्देश दिया कि देश के हर राज्य में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को शीघ्र वापस लाने का इंतजाम करें। दूसरे राज्यों से मजदूरों के साथ ही फंसे अन्य सभी लोगों को वापस लाएं। 14 दिन क्वारंटाइन अवधि को पूरा करने वाले सभी लोगों के साथ ही मजदूरों को वापस अपने राज्य में लाया जाएगा।

    भरपेट भोजन की व्यवस्था के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शेल्टर होम को सैनिटाइज कर सभी के लिए ताजे व भरपेट भोजन की व्यवस्था की जाए। 14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन पूरा करने के बाद सबको राशन किट और एक हजार रुपए के भरण-पोषण भत्ते के साथ होम क्वारंटीन के लिए घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वापस लाए जाने से पूर्व इन श्रमिकों, कामगारों की स्क्रीनिंग व टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके बाद बस द्वारा सभी को इनके जनपदों में भेजा जाएगा। हमारे श्रमिक और कामगार बंधु जिस जनपद में जाएंगे, वहां भी 14 दिन क्वारंटीन का समय पूरा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+