राफेल डील: योगी ने कहा-कांग्रेस ने देश की जनता से बोला झूठ, माफी मांगे राहुल गांधी
लखनऊ। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से वार्ता करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस से इस पूरे प्रकरण पर विवाद खड़ा करने के लिए माफी मांगने को कहा है। सीएम ने कांग्रेस से सवाल किया कि राहुल गांधी अपना सोर्स आफ इंफॉर्मेशन बताएं, जिनके कहने पर उन्होंने भारत की सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया।

सीएम ने राफेल डील पर बोलते हुए कहा है कि इस देश की सुरक्षा के मसले पर कांग्रेस ने देश की जनता से झूठ बोलकर शरारतपूर्ण षड्यंत्र किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए देश की जनता और सेना से माफी मांगें। सुप्रीम कोर्ट ने बहुत गहराई में जाकर के इस पूरे मामले के सभी पक्षों को देखा है और स्पाष्ट कर दिया है कि ये सरकार डील थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की राफेल पर कोर्ट के फैसले का व स्वागत करते हैं। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए जो आवश्यक कदम उठाने चाहिए थे उसे पूरी जिम्मेदारी से किया है। लेकिन कांग्रेस का इस पूरे प्रकरण पर गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है। आज देश की सुप्रीम कोर्ट ने पूरी प्रक्रिया को सही ठहराया है। राफेल डील के लिए अपनाई गई सभी प्रक्रिया को कोर्ट ने सही ठहराते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है।
शुक्रवार को कोर्ट ने सरकार को दी क्लीन चिट
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में मोदी सरकार को शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी। साथ ही सौदे में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई जांच की मांग करने वाली सभी याचिकाएं खारिज की दीं। कोर्ट के इस फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा ने एक ओर जहां कांग्रेस से माफी मांगने की बात कही तो वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग दोहराई है।












Click it and Unblock the Notifications