मोदी के बाद क्या योगी PM बनने के लिए सक्षम? जानें क्या कहता है एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपी गई थी। शुक्रवार को योगी सरकार ने अपने 4 साल पूरे कर लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। योगी सरकार की तरफ से इस चार सालों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने, कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश को बेहतर ढंग से संभालने और रोजगार के मुद्दे पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर की तरफ से योगी आदित्यनाथ को लेकर प्रदेश की जनता की राय पूछी गई।

एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के दौरान प्रदेश की जनता से सवाल किया गया कि क्या नरेंद्र मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री बनने के लिए सक्षम हैं? इस सवाल के जवाब में यूपी के 50 फीसदी लोगों ने 'हां' में उत्तर दिया। 37 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्होंने 'नहीं' कहा। 13 फीसदी लोगों ने बताया कि वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।
Recommended Video
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सी-वोटर की तरफ से 15 हजार 747 लोगों से बात की गई। इस सर्वे में यह निकलकर सामने आया कि साल 2021 के अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को चुनाव में 284 से 294 सीटें मिल सकती हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 54 से 64 सीटें और बहुजन समाज पार्टी को 33 से 43 सीटे मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 1 से 7 सीटें और अन्य को 10 से 16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही सर्वे में बीजेपी को 41 फीसदी से ज्यादा वोट आने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सपा को 24 फीसदी, बसपा को 21 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट का अनुमान लगाया गया।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;












Click it and Unblock the Notifications