अवैध संबंध की भनक लगने पर पत्नी ने पति को मार घर के आंगन में दफनाया

लखनऊ। शादी के बाद अवैध संबंध के चलते सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद लाश को घर के ही आंगन में दफन कर दिया गया था। यूपी की राजधानी लखनऊ में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पत‌ि की जान लेकर उसे घर में दफना दिया।

पेशेंट बनकर क्लीनिंक आयी डॉक्टर की गर्लफ्रेंड! और फिर?

Wife murdered and buried her husband after her illicit relation exposed

लखनऊ के गोसाईगंज के कुदामऊ गांव में रहने वाले राजकुमार (40) की उनकी पत्नी ने हत्या करके घर के आंगन में ही लाश को दफन कर दिया। राजकुमार की पत्नी रामरती का शादी के बाद दूसरे व्यक्ति से संबंध था, लेकिन जब इस बात की जानकारी उसके पति को लगी तो उसने इस घटना को अंजाम दिया।

ब्वॉयफ्रेंड संग अश्लील अवस्था में देखा पत्नी को! और फिर?

राजकुमार की पत्नी का गांव में ही रहने वाले सुनील के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी भनक राजकुमार को उसकी पत्नी का फोन देखने के बाद लग गयी। पूछताछ में पत्नी ने संबंध की बात भी कबूल ली। देर रात जब राजकुमार शराब पी कर सोया तो रामरती ने अपने दोनों बेटे संदीप (16) और करन (12) को दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज कर इस घटना को अंजाम देने की योजना बनायी।

रामरती ने मक्खी मारने की दवा पति के खाने में मिला कर खिला दी थी जिसके बाद राजकुमार की मौत हो गयी। फिर रामरती ने अपने प्रेमी सुनील के संग मिलकर घर के ही आंगन में उसे दफन कर दिया। अगले दिन रामरती ने बच्चों से कहा का उसके पिता बाहर गये हैं।

लेकिन जब घर से दुर्गंध आने लगी तो पडोसियों को भी इस बात का शक हुआ। लेकिन इसी बीच रामरती ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन घर के भीतर से आ रही दुर्गंध के बाद पुलिस ने खुदाई शुरु की तो लाश बरामद हुई। वहीं प्रेमी सुनील और रामरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+