अनुप्रिया के मंत्री बनने से अपना दल बेगाना होने की राह पर

लखनऊ। अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में शामिल किये जाने के बाद अपना दल के भीतर सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जहां अनुप्रिया पटेल की मां ने कहा है कि अनुप्रिया अपना दल की नहीं हैं तो अनुप्रिया पटेल ने भी तीखा पलटवार किया है।

अनुप्रिया पटेल बोली यूपी को सपा और बसपा के जाल से मिलेगा छुटकारा

Why Anupriya Patel was made minister in Modi cabinet

अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल ने कहा कि उनकी बेटी को मंत्री बनाने से हमारी भागीदारी सुनिश्चित नहीं होती है। भाजपा ने गठबंधन धर्म को तोड़ा है। लेकिन अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि वह निर्वाचित पार्टी की अध्यक्ष हैं और मामला कोर्ट में लंबित है। अनुप्रिया पटेल का कहना है कि जबतक मामला कोर्ट में है तब तक कोई और अपने आप को पार्टी का अध्यक्ष नहीं कह सकता है।

वहीं इस पूरे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने चुप्पी साध रखी है। दरअसल अनुप्रिया पटेल के पिता दिग्गज कुर्मी नेता थे ऐसे में अगर अपना दल के दूसरे सांसद हरिवंश सिंह क्षत्रिय को मंत्री बनाया जाता तो पार्टी को उतना लाभ नहीं होता लिहाजा अनुप्रिया पटेल को ही पार्टी ने मंत्रीमंडल में शामिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+