शीला के सीएम उम्मीदवार का पंचकोणीय विश्लेषण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार घोषित करना एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। यूपी जहां राहुल गांधी, प्रियंका ने प्रशांत किशोर की सलाह पर शीला को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है, वहां एक बात गौर करने वाली ये है कि यूपी आबादी के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जन आंदोलन शुरु किया वहां कांग्रेस के पास प्रोजेक्ट करने के लिए कोई स्थानीय नेता नहीं है।

What are the five possible points of making Sheila Dixit CM candidate in UP

आइय़े डालते हैं एक नजर

1- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार घोषित करना एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। यूपी जहां राहुल गांधी, प्रियंका ने प्रशांत किशोर की सलाह पर शीला को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है, वहां एक बात गौर करने वाली ये है कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, जहां से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जन आंदोलन शुरु किया वहां कांग्रेस के पास प्रोजेक्ट करने के लिए कोई स्थानीय नेता नहीं है।

2- शीला दीक्षित को सक्रिय राजनीति में एक बार फिर से वापस लाया गया है जब उन्होंने अपनी सियासी पारी का अंत घोषित कर दिया था और उन्हें दिल्ली चुनाव में हार के बाद केरल का राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन जिस तरह से भाजपा ने उन्हें राज्यपाल के पद से हटाया उसके बाद एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में शीला दीक्षित की वापसी दिलचस्प होगी।

3- जिस तरह से दिल्ली में शीला दीक्षित ने तीन बार बतौर मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला माना जा रहा है वह कांग्रेस के आला कमान के लिए अभी भी काफी अहम है और यूपी में उनके तीन बार के कार्यकाल को ही चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।

4- शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके कांग्रेस यूपी में ना सिर्फ ब्राह्मण बल्कि उंची जाति के लोगों को यह संदेश देना चाहती है कि हम आपका प्रतिनिधित्व करते हैं।

5- जिस तरह से बिहार में महागठबंधन हुआ, ऐसा ही कोई गठबंधन अगर यूपी में होता है तो कांग्रेस शीला दीक्षित को बतौर मुख्यमंत्री नहीं बनाय जाने का भी फैसला ले सकती है। अगर कांग्रेस सपा से गठबंधन करती है तो सीएम अखिलेश ही होंगे ऐसे में शीला को पीछे किया जा सकता है जिससे पार्टी के बड़े नेता की छवि को भी धक्का नहीं पहुंचेगा। कुछ ऐसा ही हाल बसपा के साथ गठबंधन में होगा, इस गठबंधन में मायावती मुख्यमंत्री हो सकती है तो शीला गठबंधन की नेता। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शीला को सीएम उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+