उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, हल्की बूंदाबांदी के आसार

बिजनौर का नजीबाबाद एक बार फिर से राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही वाराणसी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और कानपुर का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कड़ाके की ठंड से बुंदेलखंड और पूर्वांचल में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications