Lucknow Girl : कैब ड्राइवर को पीटने वाली लखनऊ की इस लड़की पर भड़के लोग, देखिए पूरा VIDEO

लखनऊ, 02 अगस्त: राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम चौराहों में से एक कृष्णानगर के अवध चौराहे पर एक लड़की बेधड़क होकर गाड़ियों के बीच सड़क पार करती है। इस दौरान वह ओला कैब के सामने आ जाती है। हालांकि, ड्राइवर समय रहते ब्रेक लगा देता है, लेकिन कार का अगला हिस्सा लड़की को कुछ छू जाता है। इतने में लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वो कैब ड्राइवर को पहले कार के अंदर ही फिर उसे बाहर निकालकर तब तक थप्पड़ मारती है, जब तक उसका मन नहीं भर जाता। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ट्राफिक पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रहती है। अब सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का है। इसे देखने के बाद लड़की को गिरफ्तार करने की मांग उठ गई है। ट्वीटर पर #ArrestLucknowGirl टॉप पर है। खबर लिखे जाने तक करीब 40 हजार यूजर इस हैशटैग पर लड़की को गिरफ्तार करने की मांग उठा चुके हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी लड़की की गलती

सीसीटीवी फुटेज में दिखी लड़की की गलती


लखनऊ में कैब ड्राइवर को पिटाई करती युवती का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में लड़की उछल-उछलकर कैब ड्राइवर को पीट रही है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें लड़की चलती गाड़ियों के बीच ही सड़क पार करती नजर आ रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक लड़की पुलिस की मौजूदगी में कैब ड्राइवर को पीट रही है। इस हंगामे ने सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा कर दी थी।

ट्विटर पर #arrestLucknowgirl हुआ ट्रेंड

ट्विटर पर #arrestLucknowgirl हुआ ट्रेंड


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ट्विटर पर #arrestLucknowgirl ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स लड़की की इस हरकत के लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की ने बिना किसी कारण के ड्राइवर का फोन भी तोड़ दिया। वीडियो में वहां मौजूद कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लड़की बदतमीज है , इतनी देर तक कोई लड़का लड़की को मारता तो फिर लोग क्या करते?

Recommended Video

    Lucknow Girl Video: लड़की ने की कैब ड्राइवर की पिटाई, अब उठी गिरफ्तारी की मांग | वनइंडिया हिंदी
    कैब ड्राइवर को बचाने आए शख्स को भी जड़ा थप्पड़

    कैब ड्राइवर को बचाने आए शख्स को भी जड़ा थप्पड़

    बता दें, एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें ड्राइवर को बचाने के लिए आगे आए एक अन्य व्यक्ति को भी लड़की थप्पड़ मारती हुई दिख रही है। यह शख्स लड़की को जवाब देते हुए उसे थप्पड़ जड़ देता है। बताया जा रहा है कि इस मामले में उल्टा पुलिस ने कैब ड्राइवर के खिलाफ की मुकदमा दर्ज कर दिया है। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और लड़की को गिरफ्तार करने की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+