Viral VIdeo: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'; बच्चों के ऊपर चढ़ गई कार, नहीं हुआ बाल भी बांका

प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार सड़क किनारे जा रहे तीन बच्चों के ऊपर चढ़ जाती है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं जाती है और बच्चे सुरक्षित खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद बच्चों के पिता ने कार चालाक पर रंजिश में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि ये हादसा है।

बच्चों को कार ने रौंदा
बता दें कि पूरा मामला लखनऊ के मलिहाबाद के सिंधरवा काजीखेड़ा गांव का है। यहां बृहस्पतिवार को काजीखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार के तीन बच्चे शिवानी (8) स्नेहा (4) और कृष्णा (3) सड़क किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार अचानक से तीनों बच्चों की तरफ मुड़ी और इन्हें टक्कर मारकर दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन तीनों बच्चे मामूली घायल हो गए।

viral video car ran over three children walking on the street in malihabad incident captured in cctv

हत्या के प्रयास के सुबूत नहीं मिले
जिसके बाद पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर कार चालक गोविंद पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चालान सिर्फ शांतिभंग में किया। इसके बाद एसीपी कोर्ट से जमानत दे दी गई। वहीं इस संबंध में मंगलवार को डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बयान जारी कर दावा किया कि गोविंद ने इरादतन ऐसा नहीं किया था। वह कार को नियंत्रित नहीं कर पाया था। ये महज एक हादसा है। हत्या के प्रयास के संबंध में सुबूत न मिलने पर गंभीर धारा हटा दी गई।

रंजिश में बच्चों पर चढ़ाई कार, पुलिस ने कहा 'हादसा'
उधर वीरेंद्र कुमार का कहना है कि गोविंद ने रंजिश में उनके बच्चों पर कार चढ़ाई थी। आरोपी गोविंद यादव की जिसने जमीन ली है उसी ने पुलिस को झूठी गवाही दिलाई है, जिससे पुलिस ने 307 की धारा हटा दी है। उनका ये भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने उनके घर पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी थी। उससे संबंधित धाराएं बढ़नी चाहिए। पुलिस अफसरों का कहना है कि जो भी आरोप हैं, उनकी जांच की जा रही है।

CCTV फुटेज हुआ वायरल
वहीं इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे तीन बच्चे पैदल जा रहे हैं। एक बच्चे की गोद में दूसरा बच्चा है और तीसरा बराबर में साथ चल रहा है। तभी सामने से आ रही कार एक बाइक सवार को बचाने के लिए कट मारती है और अनियंत्रित होकर बच्चो को टक्कर मार देती है। घटना के फ़ौरन बाद भीड़ इखट्टी हो जाती है। इस दौरान बच्चे भी सही सलामत खड़े हो जाते हैं।

Recommended Video

    'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'; बच्चों के ऊपर चढ़ गई कार, नहीं हुआ बाल भी बांका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+