धार्मिक आयोजन को लेकर लखनऊ के गोमती नगर में हिंसा
लखनऊ। धार्मिक आयोजन के नाम पर लखनऊ के गोमती नगर में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ जिसके बाद पूरे इलाके में भारी पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है। गोमती नगर के विवीत खंड-3 में धार्मिक आयोजन के नाम पर पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी।
कोर्ट ने पूछा कैसे चलता रहा जवाहर बाग में इतने दिनों तक धरना

लेकिन मंगलवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। इस हिंसा में सीओ मोहनलालगंद और एसीम-4 घायल हो गये हैं। जिसके बाद आला अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इन दोनों पक्षों के बीच रविवार को भी झड़प हुई थी।
दरअसल काफी दिनों से धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस और प्रशासन भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए प्रयासरत था। लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने मंगलवार को पार्क के पास पथराव कर दिया जिसके चलते पूरे इलाके का माहौल तनावग्रस्त हो गया है।
33 लोगों की मौत के बाद हरकत में आयी पुलिस, 1621 गिरफ्तार
वहीं इस पूरे मामले पर डीएम राजशेखर का कहना है कि पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि यहां पास के गांव के लोगों ने पथराव की कोशिश की थी जिनमें से कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में पीएसी बल तैनात किया गया है। डीएम ने कहा कि इलाके में शांति बहाली के लिए जल्द ही पीस कमेटी बनायी जाएगी और दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर मामले का हल निकाला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications