शिक्षक भर्ती मामला: वरुण ने लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार घेरा, पूछा- आपके बच्चे होते तो..?
शिक्षक भर्ती मामला: वरुण ने लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार घेरा, पूछा- आपके बच्चे होते तो..?
लखनऊ, 05 दिसंबर: 69 हजार सहायक शिक्षक मामले को लेकर सीएम आवास तक कैंडल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ एक बार फिर बागी तेवल दिखाए हैं। तो वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी सरकार को घेरा।
Recommended Video

वरुण गांधी ने पूछा- आपके बच्चे होते तो...?
पीलीभीत से सांसद व बीजेपी नेता वरुण गांधी ने रविवार 05 दिसंबर को 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने योगी सरकार से सवाल भी किया। वरुण गांधी ने लिखा,
ये बच्चे भी मां भारती के लाल हैं, इनकी बात मानना तो दूर, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर ये बर्बर लाठीचार्ज। अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए क्या ये आपके बच्चे होते तो इनके साथ यही व्यवहार होता? आपके पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं?
राहुल गांधी ने लिखा, वोट मांगने आए तो याद रखना!
वहीं, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने लिखा, 'रोजगार मांगने वालों को #UP सरकार ने लाठियां दी। जब भाजपा वोट मांगने आए तो याद रखना!'
'विश्व गुरु' बनने का मार्ग किया जा रहा प्रशस्त: अखिलेश
अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके 'विश्व गुरु' बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा #भाजपा_खत्म।'












Click it and Unblock the Notifications