यूपी कैबिनेट मीटिंग: 'सरयू' के नाम से जानी जाएगी घाघरा नदी, लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम हो सकता है लागू
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब घाघरा नदी का नाम बदलने की तैयारी में है। अब इसका नाम सरयू नदी होगा। इसे राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज किया जाएगा। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। बता दें, इस नदी को कहीं सरयू तो कहीं घाघरा कहा जाता है।

लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम हो सकता है लागू
कैबिनेट बैठक में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम को लागू करने वाला प्रस्ताव पेश हो सकता है। तैयार ड्राफ्ट के मुताबिक, लखनऊ और नोएडा में एडीजी स्तर के अधिकारी को पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा। बता दें, लखनऊ और नोएडा के एसएसपी को हटाए जाने के बाद से यह पद खाली है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की जगह मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटनाकल्याण योजना शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटनाकल्याण योजना से प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ ही इतना ही लाभ दिव्यांग होने पर मिलेगा। इस योजना के दायरे में चार करोड़ किसान व बटाइदार आएंगे। इसके लिए आवेदन आनलाइन भी लिए जाएंगे। पुलिस विभाग के पूर्व निर्मित भवनों को निष्प्रयोज्य घोषित कर उनके घ्वस्तीकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी जाएगी। बरेली में बस स्टेशन का निर्माण कराने के लिए मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार और नगर निगम बरेली की खाली जमीन परिवहन विभाग को फ्री दिए जाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएगा।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications