कौन है वो DSP, जिसे डिमोट कर बना दिया गया दरोगा, जानिए पुलिस अधिकारी पर क्यों चला CM Yogi का चाबुक ?

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर के डीएसपी विद्या किशोर शर्मा पर ऐसी कार्रवाई की है, जो नजीर बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएसपी पर घूसखोरी के आरोप साबित होने पर उसे डिमोट कर दरोगा (SI) बना दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं विद्या किशोर शर्मा और आखिर क्या है वह पूरा मामला, जिसकी वजह से पुलिस अधिकारी पर योगी सरकार का चाबुक चला है ?

कौन है Vidya kishore sharma ?

कौन है Vidya kishore sharma ?

विद्या किशोर शर्मा यूपी के जालौन जिले की पीटीसी ब्रांच में तैनात DSP के पद पर तैनात थे। 2021 में शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे झोले में नोटों के बंडल लेते दिखे थे। ये वीडियो उस समय का बताया गया जब शर्मा रामपुर में डीएसपी के पद पर तैनात थे। आरोप था कि गैंगरेप के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए शर्मा ने पांच लाख रुपए रिश्वत ली।

क्या था मामला ?

क्या था मामला ?

रामपुर में एक महिला ने अस्पताल संचालक पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह एफआईआर लिखवाने गई तो पहले तो एफआईआर नहीं लिखी, बाद में मामला तूल पकड़ा तो मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, आरोपी अस्पताल संचालक ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पुलिस को कुछ सबूत दिए। इसके बाद सीओ सिटी विद्या किशोर मामले को खत्म करने के बदले पांच लाख रूपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसी से जुड़ा एक ऑडियो और एक वीडियो वायरल हुआ था।

सीएम योगी ने DSP से डिमोट कर बनाया दरोगा

सीएम योगी ने DSP से डिमोट कर बनाया दरोगा

मामला राजधानी पहुंचा और शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में आया तो डीएसपी को सस्पेंड कर दिया गया। गृह विभाग ने शर्मा को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सरकार ने विद्या किशोर शर्मा को डिमोट कर दरोगा बना दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके विद्या किशोर शर्मा का डिमोशन करने की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+