तेज धूप, गर्मी से बेहाल हुआ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की सम्भावना बनी हुई है।
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राजधानी के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, कानपुर का 20.2 डिग्री और गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications