अंदाज-ए-सपाई, पुलिसवाले के मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुंआ, कहा चुनाव के बाद देख लेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब से समाजवादी पार्टी की सरकार आई है, प्रदेश की कानून व्यवस्था तो मानो नाम के लिए रह गई हो। लोगों के बीच ना तो कानून का भय रह गया है और ना ही कानून के रखवालों का। अपराधियों का बोलबाला है। क्रिमिनल तो मानो पुलिस को कुछ समझते ही नहीं। इतन ही नहीं समाजवादी पार्टी के नेता भी पुलिस को भाव नहीं दे रहे हैं। प्रदेश में कानून की हालत बदतर है।

इसका एक नमूना मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा में उपचुनाव के दौरान देकने को मिला। सपा प्रत्याशी नवाब जान ने मतदाता केंद्र में तैनात दारोगा पर सिगरेट का कश छोड़ते हुए उसे सरेआम धमकी दे डाली।
गुस्से से लाल पीले हुए सपा नेता और प्रत्याशी नवाब जान ने सरेआम दारोगा को बीजेपी का एजेंट करार देते हुए चुनाव के बाद देख लेने की धमकी दी। पा प्रत्याशी जिस वक्त दारोगा को धमकी दे रहे थे, उस वक्त पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
दरोगा को धमकी देते हुए नवाब जान ने कहा कि अधिकारियों ने मतदाता केंद्र में वोट डालने गए मतदाता की पर्ची फाड़ दी। ठाकुरद्वारा के एसडीएम मुकेश चंद्र ने कहा कि मतदाता केंद्र में आया एक लड़का अपने पिता का नाम नहीं बता पाया।
इसी दौरान पर्ची लड़के से वापस लेने में गलती से फट गई। सपा प्रत्याशी नवाब जान ने इस घटना के बाद मतदाता केंद्र में तैनात कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया और मतदाता केंद्र पर ही धरने पर ही बैठ गए। नवाब जान ने पुलिस पर बीजेपी से साठ-गांठ कर मतदान करवाने का आरोप लगाया और दरोगा को धमकी दे डाली।












Click it and Unblock the Notifications