24 घंटे में 5 करोड़ पेड़ लगवाकर अखिलेश ने दर्ज कराया गिनीज बुक में यूपी का नाम
लखनऊ। यूपी में लगातार बढ रहे अपराध को लेकर भले ही सीएम अखिलेश की पूरे देश में किरकिरी हो रही हो लेकिन पर्यावरण पर बेहतरीन काम के लिए दुनिया भर में उनकी वाह-वाही हो रही है। जी हां होगी भी क्यों नहीं, 24 घंटे में 5 करोड़ पेड़ लगाकर यूपी ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जो दर्ज करा लिया है। लखनऊ जंक्शन : 'फिर से CM बन जाएं अखिलेश, कम से कम FAIL तो न हों हम'

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें गिनीज बुक का सर्टिफिकेट सौंपा। इस सर्टिफिकेट में उत्तर प्रदेश को एक दिन में इस बड़े मिशन को यानि 5 करोड़ वृक्षारोपण के लिए बने विश्व रिकॉर्ड में जगह दी गई है।
रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा पेड़ उन्नाव जिले में लगाए गए। यहां एक दिन में 22.5 लाख पेड़ लगाए गए। जबकि ललितपुर, झांसी, अवध और श्रावस्ती में क्रमश 17 लाख, 12 लाख, 12 लाख पेड़ लगाए गए।












Click it and Unblock the Notifications