यूपी में थमी कोरोना की रफ्तार, प‍िछले 24 घंटों में 7735 नए केस, 172 लोगों की मौत

लखनऊ, मई 21: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में प‍िछले 24 घंटों में 7735 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 172 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ में भी कोरोना की रफ्तार थमने लगी है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 15,34,176 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,06,276 है, जबकि अब तक कुल 18,760 लोगों की जान जा चुकी है।

Uttar Pradesh reports 7735 new COVID 19 cases in last 24 hours

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस दर्ज, 4209 मरीजों की गई जान | वनइंडिया हिंदी

    सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य है यूपी: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बताया कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 4,62,00,000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 1,60,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन दी जा चुकी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगभग 8,00,000 से ज्यादा वैक्सीन दे चुके हैं। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि जिस तरह से कहा जा रहा था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच उत्तर प्रदेश में एक लाख कोरोना के मामले प्रतिदिन आएंगे। आज 7,700 के आसपास पॉजिटिव मामले आए हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिन के अंदर 2,04,000 सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है।

    अब तक कुल 1,25,00,000 लोगों को दी गई वैक्‍सीन

    उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,25,00,000 लोगों को कोरोना की पहली डोज दी जा चुकी है और 33 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है। 23 जिलों में 18 से 45 साल के लोगों को अब तक 8,52,000 वैक्सीन की डोज दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में लगातार कोविड के मामले कम हो रहे हैं। आज सिर्फ 7735 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामलों में लगभग 68 फीसदी की कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट 3.6 फीसदी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने लगातार मॉनिटरिंग और ट्रेसिंग करके ये सफलता पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+