यूपी में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटों में 2167 नए केस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 2,167 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब 22 हजार 676 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आलोक कुमार ने बुधवार को बताया कि एक्टिव मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1 लाख 46 हजार 995 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 1 करोड़ 54 लाख 54 हजार 280 सैम्पल की जांच की गई है।
Recommended Video

पश्चिमी जिलों में रखा जा रहा विशेष ध्यान
आलोक कुमार ने बताया कि आज RT-PCR सरकारी लैब से 57 हजार 720 और RT-PCR निजी लैब से 2,500 कोविड-19 की टेस्टिंग की गई है। सीमावर्ती राज्य को देखते हुए पश्चिमी जिलों में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोकस सैम्पलिंग अभियान के तहत आज इलेक्ट्रॉनिक शॉप/व्हीकल शोरूम के समस्त कर्मचारियों की सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जा रही है।
पटरी पर लौट रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था
उत्तर प्रदेश के वित्त विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अर्थव्यवस्था अब तेजी से पटरी पर लौट रही है। अक्टूबर माह में यूपी सरकार को 10672.79 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले वर्ष के अक्टूबर माह से 1828.44 करोड़ रुपए अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 2020 में जीएसटी के मद में 3795.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वैट के अंतर्गत अक्टूबर में 1802.83 करोड़ रुपये मिले। आबकारी के मद में 2403.2 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो कि मासिक लक्ष्य का 106% है। स्टांप व निबंधन के अंतर्गत अक्टूबर में 1805.79 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई।












Click it and Unblock the Notifications