COVID-19: यूपी में कोरोना के प‍िछले 24 घंटे में 1175 नए केस, अब 65 जिलों में कर्फ्यू में छूट

लखनऊ, जून 04: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के प‍िछले 24 घंटे में 1175 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 136 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इस दौरान 3646 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय राज्य में रिकवरी दर 97.4 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 3,18,714 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5,07,23,809 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 22,877 है।

uttar pradesh reports 1175 Fresh cases of covid 19 in last 24 hours

अब यूपी के 65 जिलों में कर्फ्यू में छूट

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सोमवार से हम महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीन अभियान चलाने वाले हैं। इन सेंटरों में केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 65 जिले ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हो गई और वहां कर्फ्यू में छूट दी गई है।

पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का एकलौता राज्य बना यूपी

उत्तर प्रदेश पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का एकलौता राज्य है। 25 करोड़ की आबादी वाले सूबे में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 25500 ही रह गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 3 लाख 40 हजार कोरोना टेस्ट किए गए। 4260 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक कुल 16 लाख 41 हजार प्रदेशवासी कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+