यूपी: कोरोना संक्रमण के 3663 नए मामले, 61 सक्रंमितों ने तोड़ा दम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा अब कम होता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के कुल 3663 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 61 मरीजों की मौत भी हो गई। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से अब तक कुल 6,153 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले 24 घंटों में 4432 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 44031 हो गई। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सबसे अधिक 12 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को रिकवरी प्रतिशत बढ़ा
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,56,336 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,10,44,860 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। अब संक्रमण से महामारी से ठीक होने का प्रतिशत बढ़कर 87.75 हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 370753 मरीज अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
मास्क जरूर लगाएं, साबुन से बार-बार धुलें हाथ
अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है, इसलिए हमें सावधानी बरतकर संक्रमण से बचे रहना ही सबसे अच्छा तरीका है। हमारे लिए सबसे अच्छा उपाए यही है कि हम अपने हाथ को बार-बार साबुन से धुले और अपने मुंह व नाक को मास्क या साफ कपड़े से ढक कर रखें। बता दें, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सबसे अधिक 12 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications